फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Voice sample of aap MLA Amit Ratna arrested in bribe case recording given to Vigilance by complainant

Bathinda: रिश्वत मामले में आप विधायक अमित रतन के वायस सैंपल हुए मैच, फंड जारी करने की एवज में मांगे थे पैसे

Sat, 20 May 2023 11:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 May 2023 11:43 AM IST
सार

विजिलेंस ने 22 फरवरी को रिश्वत मामले में विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 16 फरवरी को उनके पीए रश्मि गर्ग को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। लैब रिपोर्ट से तकनीकी पुष्टि से विजिलेंस का मामला मजबूत होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Voice sample of aap MLA Amit Ratna arrested in bribe case recording given to Vigilance by complainant
विधायक अमित रतन। - फोटो : फाइल

विस्तार

विकास फंड जारी करने की एवज में रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार बठिंडा देहाती से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रत्न की आवाज के सैंपल शिकायतकर्ता की तरफ से विजिलेंस को दी गई रिकार्डिंग से मैच हो गए हैं। इस बात की पुष्टि फोरेंसिक लैब मोहाली ने विजिलेंस रेंज बठिंडा को पत्र भेजकर की है। हालांकि स्थानीय स्तर के अधिकारी इस बाबत कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


22 मई को पेशी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों की तरफ से फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट को पेश किया जा सकता है। अब पटियाला जेल में बंद आप विधायक अमित रत्न की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब तक इस मामले में विधायक पक्ष की तरफ से दावा किया जा रहा था कि उन्हें जानबूझकर राजनीतिक रंजिश में फंसाया गया है, लेकिन अब रिकार्डिंग में वह पैसों का लेनदेन करने की बात कर रहे हैं, जिससे उनपर विजिलेंस की तरफ से लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विजिलेंस ने 22 फरवरी को रिश्वत मामले में विधायक अमित रतन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले 16 फरवरी को उनके पीए रिश्म गर्ग को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था। लैब रिपोर्ट से तकनीकी पुष्टि से विजिलेंस का मामला मजबूत होता दिखाई दे रहा है। इस बीच अमित रतन की जमानत अर्जी पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन कोर्ट ने अगली सुनवाई 22 मई तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस रेंज बठिंडा ने अमित रतन के खिलाफ 17 अप्रैल को बठिंडा कोर्ट में चालान पेश किया था, जिसके साथ पांच ऑडियो रिकार्डिंग भी दी गई थी। इनमें शिकायतकर्ता प्रीतपाल सिंह घुद्दा, पीए रिशम गर्ग और विधायक अमित रतन के बीच बातचीत थी। इन ऑडियो काल्स के आवाज सैंपल विजिलेंस ने फोरेंसिक लैब मोहाली को भेजे थे। अमित रतन ने कोर्ट में मांग की थी कि बोर्ड बनाकर सैंपलों की जांच कराई जाए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फोरेंसिक लैब में पांच सदस्यीय बोर्ड ने तीनों के सैंपल की जांच की, जिसमें तीनों के सैंपल मैच हो गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed