{"_id":"62c4828e75e2ad25ad24b481","slug":"vivek-bansal-told-sonia-gandhi-the-name-of-mla-who-responsible-for-ajay-maken-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: विवेक बंसल ने सोनिया गांधी को बताया माकन को हराने वाले विधायक का नाम, खुद पर लगे आरोपों को नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव: विवेक बंसल ने सोनिया गांधी को बताया माकन को हराने वाले विधायक का नाम, खुद पर लगे आरोपों को नकारा
Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
सार
विवेक बंसल का कहना है कि वह सोनिया गांधी से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। वह इसलिए नेताओं के निशाने पर रहते हैं, चूंकि किसी के कंट्रोल में नहीं आते और न किसी का रिमोट बनते हैं। उनकी राजनीतिक निष्ठा पर संदेह किया गया, इसका उन्हें मलाल है।
विज्ञापन
विवेक बंसल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन की हार के लिए जिम्मेदार विधायक का नाम प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बता दिया है। उन्होंने चुनाव में हार के कारणों की रिपोर्ट सोमवार को सौंपने के साथ ही अपने ऊपर लगे आरोपों को भी नकारा है।
विज्ञापन
बंसल की तरफ से सौंपी गई रिपोर्ट में जिक्र है कि कांग्रेस के दो और जजपा के एक विधायक के मतदान करने के दौरान केंद्र के अंदर अफरातफरी मच गई थी। इसलिए रद्द हुए वोट वाले विधायक का बैलट पेपर वह ढंग से नहीं देख पाए। भितरघात करने वाला विधायक उन्हें गच्चा दे गया। यह विधायक कौन है, उसका नाम रिपोर्ट में लिखा गया है। साथ ही बंसल ने यह भी बताया है कि बागी विधायक कुलदीप बिश्नोई ने उन्हें दिखाकर क्रॉस वोटिंग की।
विज्ञापन
बंसल ने कहा कि वह गो की तरह के इंसान हैं, उन्हें न तो कोई बरगला न ही खरीद सकता है। वह पूरी तरह से निर्दोष हैं। लोग उनकी ईमानदारी पर गर्व करते हैं। बीते विधानसभा चुनाव को लड़ने के बाद बची हुई राशि उन्होंने पार्टी को लौटा दी थी। चूंकि, इसे पार्टी फंड से ही उन्हें दिया गया था। बंसल का कहना है कि वह सोनिया गांधी से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। वह इसलिए नेताओं के निशाने पर रहते हैं, चूंकि किसी के कंट्रोल में नहीं आते और न किसी का रिमोट बनते हैं। उनकी राजनीतिक निष्ठा पर संदेह किया गया, इसका उन्हें मलाल है। उन्हें कोई खरीदना तो दूर, खरीदने की सोच भी नहीं सकता।
विज्ञापन