फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Even after the recount, Dipanshu's dominance, HSA alliance's flag

Chandigarh News: रिकाउंटिंग के बाद भी दीपांशु का दबदबा, एचएसए गठबंधन का परचम

Tue, 01 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Even after the recount, Dipanshu's dominance, HSA alliance's flag
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 छात्रसंघ चुनाव में हिंदुस्तान स्टूडेंट्स एसोसिएशन गठबंधन (एचएसएस, सोपू, आईएसओ, एचपीएसयू) ने चारों प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर परचम लहरा दिया। नतीजों को लेकर रात करीब आठ बजे तक सस्पेंस बना रहा। सोई के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हर्षदीप सिंह की मांग पर अध्यक्ष पद की रिकाउंटिंग कराई गई। दोबारा गिनती के बाद भी एचएसए गठबंधन के दीपांशु की जीत बरकरार रही।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर दीपांशु को 1185 वोट मिले, जबकि हर्षदीप सिंह को 1137 वोट मिले। दीपांशु ने 48 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर अभय संधू ने 1172 वोट लेकर सुजल ठाकुर को 76 वोट से हराया। जनरल सेक्रेटरी पद पर शास्वत ठाकुर को 1735 और संगम सिंह (खीमटा) को 1314 वोट मिले। शास्वत ने 421 वोट से जीत हासिल की। संयुक्त सचिव पद पर अनमोल नैनटा ने 1422 वोट लेकर वंश मल्होत्रा को 491 वोट से हराया।
विज्ञापन

सुबह छह बजे दो गुट भिड़े
चुनाव के दौरान कॉलेज के बाहर सुबह करीब छह बजे दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। सुरक्षा के मद्देनजर गेट के सामने खड़े छात्रों को कई बार हटाया गया और वाहनों को करीब 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भालू के लिबास में प्रचार
एनएसयूआई ने प्रचार के लिए दो लोगों को भालू का लिबास पहनाकर मैदान में उतारा। दोनों छात्रों से वोट की अपील करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed