{"_id":"65d4965fd2d41474530324c6","slug":"visit-of-punjab-governor-banwari-lal-purohit-to-border-districts-of-punjab-has-been-postponed-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: राज्यपाल का सीमावर्ती जिलों का दौरा रद्द, अब 12 से 14 मार्च को लोगों से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: राज्यपाल का सीमावर्ती जिलों का दौरा रद्द, अब 12 से 14 मार्च को लोगों से करेंगे मुलाकात
Tue, 20 Feb 2024 05:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:39 PM IST
सार
राज्यपाल को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं। जोकि अगले दौरे पर सुनिश्चित होगी। गवर्नर पुरोहित ने अपने बीते पांच दौरों में सर्वाधिक नशे को लेकर चिंताएं जाहिर की थीं।
विज्ञापन
गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का प्रदेश के सीमावर्ती जिलों का दौरा रद्द हो गया है। आखिरी समय में राज्यपाल ने अपने 20 से 23 फरवरी के बॉर्डर एरिया दौरे को स्थगित कर दिया। अब राज्यपाल 12 से 14 मार्च को सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे।
पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लोगों के साथ जुड़ने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध हैं और वह अपने आगामी दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों के निवासियों और अधिकारियों से मिलेंगे।
राज्यपाल को पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का के सीमावर्ती जिलों का दौरा करके केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें करनी थीं। जोकि अगले दौरे पर सुनिश्चित होगी। गवर्नर पुरोहित ने अपने बीते पांच दौरों में सर्वाधिक नशे को लेकर चिंताएं जाहिर की थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनके आदेश पर ही विलेज डिफेंस कमेटियों का गठन किया था। जिसके परिणाम काफी अच्छे रहे हैं। वहीं, बीते दौरे में उन्होंने रेत खनन पर भी चिंता व्यक्त की थी। इसके अलावा नशे व क्रॉस बॉर्डर गतिविधियों के लिए उन्होंने पुलिस व बीएसएफ को मिलकर काम करने की सलाह दी थी।