फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Visibility Issue on Chandigarh Airport

एयरपोर्ट की विजिबिलटी है नजरों का धोखा

Sat, 29 Mar 2014 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Mar 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
Visibility Issue on Chandigarh Airport
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पुअर विजिबिलिटी की वजह से विमान अटक जाए तो आश्चर्य मत करें। हाईटेक जमाने में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी आंकलन करने का काम मैनुअल है।
विज्ञापन


यह टिका है एक कर्मचारी पर। जिसको एयरपोर्ट पर सिर्फ इसलिए बैठा दिया जाता है कि वह दूर गड़े झंडों को देखकर बताए कि विजिबिलिटी कितनी है। उसकी निगाह जितनी दूर जाती है वही मानी जाती है विजिबिलिटी।
विज्ञापन


विजिबिलिटी मापने का काम चंडीगढ़ एयरपोर्ट की नींव पड़ने से लेकर अब तक चल रहा है। आमतौर पर विजिबिलिटी को चेक करने के लिए हरेक एयरपोर्ट पर मेट्रोलाजिकल इंस्ट्रूमेंट होते हैं पर यहां पर यह इंस्ट्रूमेंट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट की विजिबिलिटी को चेक करने के लिए रनवे के पास पांच सौ मीटर की दूरी पर झंडे लगाए गए हैं। जिसे एक व्यक्ति देखता रहता है।

डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन के नियमों के मुताबिक हरेक एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी के लिए उपकरण आवश्यक हैं।

आपरेशन का काम एयरफोर्स का
चंडीगढ़ में एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारियों के अनुसार हवाई आपरेशन का काम एयरफोर्स करता है। आपरेशन में एयरपोर्ट का कोई दखल नहीं होता।

अब हम कर रहे हैं अपग्रेडेशन

चंडीगढ़ एयरफोर्स से मिली जानकारी के अनुसार रनवे अपग्रेडेशन का काम शुरू हो गया है। यहां आईएलएस को भी चेंज किया जाएगा और मेट्रोलाजिकल और अन्य उपकरण भी लगाए जाएंगे।
 
यह इंस्ट्रूमेंट हैं जरूरी
1-डिस्टेंस इंडिकेटिंग विंड इक्युपमेंट (डीआईडब्लूई)
2-इलेक्ट्रिकल एनीमोग्राफ
3-करंट वेदर इंस्ट्रूमेंट सिस्टम
4-ट्रांमिसोमीटर
5-लेजर सिलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed