फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vishva hindu parishad and bajrang dal help love zihad victims

लव जेहाद पीड़ितों की मदद करेगा विहिप और बजरंग दल

Thu, 18 Feb 2016 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Thu, 18 Feb 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
vishva hindu parishad and bajrang dal help love zihad victims

लव जेहाद पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा उनके पुर्नवास में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल मदद करेंगे। इसके साथ ही नवीद अहमद और खरैती लाल के परिवार का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन


यह फैसला बुधवार को शहर के दुर्गा भवन मंदिर में लव जेहाद के विरुद्ध लगी जनता की अदालत में लिया गया। इस दौरान ईसाईयों से पीड़ित पवन लांबा, शालिनी और रागिनी ने अपनी पीड़ा सभा को बताई।
विज्ञापन


सभी की अध्यक्षता कर रहे विहिप के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख तिलकराज ने कहा कि खरैती लाल ढल डेयरी वाले नाम के ईसाई व्यक्ति ने खुद को हिंदू घोषित करते हुए अपने बेटे-बेटियों की शादी हिंदू परिवारों में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब उन परिवारों पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। अधिकारियों, कर्मचारियों और अपराधियों का एक ऐसा गठजोड़ समाज के सामने है, जो कि ऐसे धार्मिक अपराधियों को संरक्षण देता है। विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख अमित कुमार ने कहा कि वर्तमान के हालात में हमें लगता ही नहीं कि हम एक हिंदू बहुल राष्ट्र में रहते हैं। एक महिला ने जनता की अदालत में बताया कि किस प्रकार नवीद अहमद ने उसका शोषण किया और उसे प्रताड़ित किया गया। इस मौके पर स्वामी यज्ञानंद, देवकीनंदन शर्मा, पुनीत आर्य, विहिप के इंद्रजीत, सुरेंद्र बंसल, विजय चुघ, विनोद श्रीवास्तव, बजरंग दल के अनुराग, पुनीत, मनीष और संजय मौजूद रहे।

सभा में हुए ये फैसले

vishva hindu parishad and bajrang dal help love zihad victims
1. नवीद अहमद के परिवार का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार हो।
2. खरैती लाल ढल का भी सामाजिक बहिष्कार हो।
3. दोनों परिवारों से जो भी किसी प्रकार का संबंध रखेगा उसका भी सामाजिक बहिष्कार हो।
4. मसीह परिवार की ओर से हिंदुओं के मध्य चलाये जा रहे चंगाई और प्रार्थना सभाएं तुरंत बंद हों।
5. धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों की वापसी कराई जाए।
6. हिंदू नाम से रहने वाले अन्य धर्मों की पहचान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed