फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vishnu Maharaj became the international president of Chaitanya Gaudiya Math

चंडीगढ़ मठ के प्रबंधक रहे विष्णु महाराज बने चैतन्य गौड़ीय मठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष

Sun, 04 Jul 2021 08:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Maharaj became the international president of Chaitanya Gaudiya Math
चंडीगढ़। देहरादून में जन्मे विष्णु महाराज अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। मठ के कोलकाता स्थित मुख्यालय में गवर्निंग बॉडी की बैठक में सर्वसम्मति से भक्ति विचार विष्णु महाराज को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। इसकी जानकारी श्री चैतन्य गौड़ीय मठ सेक्टर-20 के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने दी है। विष्णु महाराज आचार्य श्री भागवत महाराज की जगह लेंगे। इससे पहले विष्णु महाराज मठ के अखिल भारतीय महासचिव थे।
विज्ञापन

भागवत महाराज कोविड के कारण जून में शरीर छोड़ गए थे और आचार्य का पद रिक्त हो गया था। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि विष्णु महाराज ने सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्रबंधन का कार्य भी संभाला है। वह 1982 में चंडीगढ़ मठ में आए और यहीं उन्होंने धार्मिक कार्य किया।
विज्ञापन

उन्हेांने बताया कि विष्णु महाराज के अध्यक्ष चुने जाने के बाद मठ में खुशी की लहर है। मठ में नृत्यगान कर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ की पूरे देश में शाखाएं फैली हुई हैं। इसके अलावा विदेश में फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, रूस, नार्वे सहित कई देशों में शाखाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में जन्मे हैं विष्णु महाराज
विष्णु महाराज का जन्म देहरादून में हुआ था। उनकी स्कूल एवं कॉलेज की शिक्षा यहां ही हुई। वह बीएससी डीएवी कॉलेज से कर रहे थे। उस दौरान यह 1982 में श्री चैतन्य गौड़ीय मठ आए थे, लेकिन निश कंचन महाराज जैसे संन्यासी से प्रभावित होकर इन्होंने अपना घर-परिवार त्याग दिया। इसके बाद पूरा जीवन भगवान श्री कृष्ण सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित कर दिया। आध्यात्मिक शिक्षा लेने के लिए ब्रह्मचारी के रूप में संस्थान में प्रवेश कर गए। उन्होंने कई पुस्तकों का संपादन एवं प्रकाशन किया। वर्तमान में वह श्री कृष्ण चैतन्य संदेश नामक पत्रिका के संपादक भी हैं। पिछले साल कोरोना के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से उन्होंने हजारों लोगों तक मुफ्त में भोजन वितरित करवाया था। इस कारण इन्हें चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed