फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vishal Dadlani comes to Chandigarh and apologize Jain saint tarun sagar

चंडीगढ़ में जैन मुनि से मिले संगीतकार विशाल डडलानी, मुनि बोले माफ किया

Wed, 21 Sep 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Vishal Dadlani comes to Chandigarh and apologize Jain saint tarun sagar
विशाल डडलानी बुधवार सुबह सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार विशाल डडलानी ने विवादित टिप्पणी के लिए बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर जैन मुनि तरुण सागर से पंचमाफी मांगी। डडलानी ने जैन मुनि से कहा कि उन्हें ऐसी टिप्पणी करने पर बेहद दुख और खेद है, वह ऐसी भूल फिर कभी नहीं करेंगे।
विज्ञापन


जैन मुनि ने जैन समाज के लोगों से कहा कि वे डडलानी के खिलाफ की गई एफआईआर वापस ले लें और विशाल डडलानी के खिलाफ चल रहे विवाद को समाप्त करें। उन्होंने विशाल डडलानी को अपने प्रवचनों की किताबें भी दीं। 
विज्ञापन


यह है पंचमाफी
पंचमाफी में हाथ जोड़ना, सिर झुकाना, दिल पर हाथ रखना, कान पकड़ना और किसी भी धर्म पर कोई गलत टिप्पणी न करने का प्रण लेना आता है।

 

आत्मा की आवाज यहां ले आई

Vishal Dadlani comes to Chandigarh and apologize Jain saint tarun sagar
vishal dadlani
जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि उन्होंने तो विशाल डडलानी को पहले ही माफ कर दिया था, लेकिन उनके संस्कारों व उनकी आत्मा की आवाज ने ही उन्हें खुद यहां चलकर आने और पंचमाफी मांगने को मजबूर किया। वहीं विशाल डडलानी ने कहा कि वह किसी के कहने पर माफी मांगने नहीं आए हैं, बल्कि खुद अपने दिल की आवाज पर प्रायश्चित करने व महाराज के दर्शन करने चंडीगढ़ आए हैं।

ऐसे संत बहुत कम होते हैं
विशाल डडलानी ने कहा कि यहां आने से पहले उन्होंने जैन मुनि के प्रवचनों को ध्यान से देखा व सुना है। यहां आकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई व उन्होंने महसूस किया है कि तरुण सागर सच्चे अर्थों में संत हैं। ऐसे संत बहुत कम होते हैं यहीं आकर उन्हें आत्म संतुष्टि प्राप्त हुई है। विशाल डडलानी ने यह भी कहा कि इस घटनाक्रम के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने दोबारा जैन मुनि के पास आने की इच्छा भी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed