फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab News: VIP Pass Fraud for Beating the Retreat Ceremony on Attari Wagah Border

खुलासाः भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी में वीआईपी पास के नाम पर ठगी का गोरखधंधा

Fri, 13 Sep 2019 11:47 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 13 Sep 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Punjab News: VIP Pass Fraud for Beating the Retreat Ceremony on Attari Wagah Border
फाइल फोटो
भारत-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के लिए वीआईपी पास के नाम पर ठगी का गोरखधंधा चलाया जा रहा है। कई दलाल देश के अलग-अलग राज्यों से इस सेरेमनी को देखने आने वाले लोगों को शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन


यह मामला अब बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) की जानकारी में भी आ चुका है। जिसे लेकर बीएसएफ ने स्थिति भी स्पष्ट कर दी है। इसके अलावा ठगी का यह नेटवर्क चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है, क्योंकि ठगी का यह खेल बीएसएफ की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


दोनों देशवासियों के लिए जोश-उत्साह से लबरेज होती है यह सेरेमनी

भारत और पाकिस्तान के अटारी (अमृतसर) और हुसैनीवाला (फिरोजपुर) बॉर्डर पर रोजाना बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। इसमें भारत की ओर से बीएसएफ और पाकिस्तान की ओर से पाक रेंजर्स के जवान भाग लेते हैं। दोनों देशों से लोग जोश और उत्साह से लबरेज होकर इस सेरेमनी को देखने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अपने-अपने देशवासियों और देशभक्ति के गीतों के बीच दोनों ही देशों के जवान हथियारों के साथ आमने-सामने होते हैं, आक्रामक हाव-भाव व तेवर दिखाते हैं। अंत में युद्ध से सेना वापसी जैसे सरीखे संकेतों के साथ इस रिट्रीट सेरेमनी को संपन्न किया जाता है। आवाम उत्साह के साथ-साथ देशप्रेम से ओत-प्रोत दिखाई देती हैं।

‘पास’ के नाम पर ऐसे वसूल रहे फीस

बॉर्डर पर सीढ़ीनुमा शानदार परिसर में हर कोई सेरेमनी को नजदीक से देखना चाहता है। दूसरे राज्यों से आने वालों लोग अमूमन इस बात से अनभिज्ञ रहते हैं कि इस रिट्रीट सेरेमनी को देखने की कोई फीस नहीं है। इसी का फायदा कुछ दलाल और कुछ ट्रेवलिंग एजेंट उठा रहे हैं।

ये दलाल व एजेंट विभिन्न माध्यमों से रिट्रीट को नजदीक और आराम से कुर्सियों पर बैठकर देखने के लिए लोगों को वीआईपी पास उपलब्ध कराने का झांसा देते हैं और उनसे रुपये ऐंठ लेते हैं। वीआईपी पास के लिए रुपये देने वालों को कहा जाता है कि उनका एक कारिंदा उन्हें वहीं समारोह स्थल पर मिलेगा, जो उन्हें भीतर आराम से बिठाएगा, मगर जब लोग वहां पहुंचते हैं, तो न तो वीआईपी पास मिलता है और दलाल के कारिंदे।

बीएसएफ बोली, कोई एंट्री फीस नहीं

ठगी के इस खेल पर बीएसएफ ने स्पष्ट किया है कि सेरेमनी देखने के लिए न बीएसएफ और न ही कोई अन्य एजेंसी एंट्री फीस लेती है। न ही इसका कोई प्रावधान है। बीएसएफ ने लोगों को सचेत किया है कि वे वीआईपी पास के नाम पर दलालों और ट्रेवल एजेंटों से सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed