फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VIP number swag... CH01-CW 0001 sold for Rs 16.50 lakh

Chandigarh News: वीआईपी नंबर का स्वैग... 16.50 लाख में बिका सीएच01-सीडब्ल्यू 0001

Tue, 24 Sep 2024 05:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
VIP number swag... CH01-CW 0001 sold for Rs 16.50 lakh
चंडीगढ़। सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीडब्ल्यू के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसे वीआईपी नंबर का स्वैग ही कहेंगे कि 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 16.50 लाख रुपये की लगी। इसके बाद 10 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी। इस नीलामी में आरएलए कुल 489 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 2.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीवी, सीएच01-सीयू, सीएच01-सीटी, सीएच01सीएस, सीएच01सीआर, सीएच01सीक्यू, सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए समेत अन्य सीरिज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 सितंबर शाम पांच बजे तक नंबरों के लिए बोली लगी थी। फैंसी नंबरों की नई और पुरानी सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
विज्ञापन


सीएच01-सीडब्ल्यू सीरिज के नंबरों के लिए लगी इतनी बोली
नंबर - कीमत
0005 - 9.98 लाख
0007 - 7.07 लाख
0003 - 6.01 लाख
0002 - 5.25 लाख
0008 - 4.15 लाख
0033 - 3.15 लाख
0006 - 3.01 लाख
0015 - 2.76 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed