फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VIP booth to vote in the ward, the staff shall century Tea Samosa

वीआईपी वार्ड में वोट के लिए तरसे बूथ, शतक पर कर्मियों ने खाए चाय-समोसे

Mon, 19 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
VIP booth to vote in the ward, the staff shall century Tea Samosa
वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

कई सेक्टरों और पेरीफेरी एरिया में जहां मतदाताओं की लंबी लाइनों को कंट्रोल करने में पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, वीआईपी सेक्टरों की तस्वीर इससे एकदम विपरीत रही। 

विज्ञापन


इन सेक्टरों में पोलिंग बूथ कर्मी बाहर खड़े होकर मतदाताओं को बुलाते दिखे। वार्ड नंबर-1 का ऐसा ही नजारा था। इसी वार्ड के सेक्टर-10 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने तीन बूथों पर दिनभर लाइनें नहीं लगी।
विज्ञापन


एक बूथ पर 12:15 बजे वोटों का पहला शतक लगा। जबकि इस बूथ पर कुल वोट लगभग 1200 थे। 103 वोट पोल होने की खुशी बूथ कर्मियों में इस कदर थी कि उन्होंने चाय-समोसे मंगवाकर खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूथ में तैनात कर्मियों ने दूसरे बूथ वालों को शतक पूरा होने की जानकारी दी। दूसरे बूथ पर 12 बजे तक महज 85 वोट डाले गए थे। बूथ के बाहर पुलिसकर्मी भी धूप सेकते दिखे। वार्ड नंबर-1 में एक से 11 तक के सेक्टर आते हैं। 


इसे वीआईपी सेक्टरों में गिना जाता है। अधिकतर बड़े अधिकारियों और नेताओं की रिहायश इन्हीं सेक्टरों में हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वोट का असली महत्व कौन समझता है। इस वार्ड में सुबह 10 बजे तक महज पांच प्रतिशत और 12 बजे तक 15 फीसदी मतदान हुआ। शाम तक कुल 49.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed