{"_id":"608c6eb88ebc3ebced7bb235","slug":"violation-16-arrested-for-breaking-the-rules-in-the-first-day-of-curfew-in-11-hours-chandigarh-news-pkl4120153177","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्लंघन : कर्फ्यू के पहले दिन 11 घंटे में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 16 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्लंघन : कर्फ्यू के पहले दिन 11 घंटे में नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 16 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर में शाम 5 बजे से लगने वाले कर्फ्यू के पहले दिन पुलिस ने तय समय के बाद दुकान खोलने वाले और बेवजह घूमने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। कर्फ्यू के दौरान 11 घंटो में पुलिस ने अलग- अलग जगहों से एक दुकानदार समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों ने अलग अलग बहाना बनाकर बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इनकी एक न सुनी। संबंधित थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
कोरोना केस को बढ़ते हालातों को देख चंडीगढ़ प्रशासन को वीरवार शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाकर पुलिस को सख्ती बरतने का आदेश दिया था। देर रात पुलिस मनीमाजरा के पीडब्ल्यूटी मार्केट पहुंची तो तय समय के बाद भी शैपिंग कॅरिअर एजुकेशन सोसाइटी नामक कोचिंग सेंटर खुला था। जांच में सामने आया कि कर्फ्यू में शोरूम सेंटर खोलने की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने धनास निवासी अंकुर पराशर को गिरफ्तार किया। वहीं, उक्त क्षेत्र के मोरी गेट के पास से गुरमेल सिंह को बेवजह घूमते हुए गिरफ्तार किया। जबकि सेक्टर 11 थाना पुलिस ने नयागांव निवासी अजय प्रताप सिंह को सेक्टर-25 के सरकारी शौचालय के पास से दबोचा। धनास निवासी सद्दाम हुसैन को सेक्टर-25 के खेड़ा मंदिर के पास से दबोचा गया। इसके अलावा सेक्टर-22 के जालंधर स्वीट्स के पास से मोहाली के उमेश को गिरफ्तार किया। वहीं सेक्टर-22 के सरकारी अस्पताल के पास से मोहाली के गुरविंद्र सिंह को दबोचा गया। धनास की ईडब्ल्यूस कॉलोनी निवासी देव नारायणा को धनास के सरकारी स्कूल के पास से सारंगपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने सेक्टर-28 निवासी सज्जन सिंह को उक्त क्षेत्र के जैन पार्क से पकड़ा।
लुधियाना निवासी तरणजोत को सेक्टर-7 की बूथ मार्केट से दबोचा गया। बापूधाम कॉलोनी निवासी रोमी मसीह को उक्त क्षेत्र के मुन्ना टर्न गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-30 निवासी रमिन्द्र सिंह को सेक्टर-27 मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा, न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी राजीव कुमार को एनआईसी फ्लैट्स के पास से पकड़ा। न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी सिया राम को मनीमाजरा से गिरफ्तार किया गया। मौलीजागरां थाना पुलिस ने उक्त क्षेत्र निवासी सतीश कुमार को विकास नगर सरकारी स्कूल से पकड़ा। वहीं, रायपुर खुर्द के विक्रम सिंह को उक्त क्षेत्र के पुलिस बीट बॉक्स के पास से बेवजह घूमते गिरफ्तार किया गया। जबकि सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-56 के संदीप कुमार को उक्त सेक्टर के पार्क के पास से गिरफ्तार किया। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है।