{"_id":"57e3931c4f1c1bf012a827d5","slug":"vintage-car-rally-on-world-tourism-day-schedule-released-by-chandigarh-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटेज कार रैली का शेड्यूल जारी, इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटेज कार रैली का शेड्यूल जारी, इस बार कुछ नया देखने को मिलेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Sep 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
विंटेज कार रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड टूरिज्म डे के मौके पर होने वाली विंटेज का रैली का शेड्यूल जारी हो गया है। इस बार इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे वर्ल्ड टूरिज्म डे समारोह की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वहीं, रैली में इस बार विंटेज कारों के साथ हार्ले की बाइक रैली मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगी। पहली बार दिल्ली की विंटेज कारें भी इस रैली में हिस्सा लेने के लिए लाई जाएंगी।
इसके लिए खासतौर पर 50 विंटेज कार मालिकों को न्योता दिया गया है। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर कैपिटल कॉम्प्लेक्स से शुरू होने वाली इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शहर में तय रूट से होते हुए सुखना लेक पर यह रैली समाप्त होगी। प्रशासक इस रैली में खासी रूचि ले रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को मीटिंग कर समारोह की तैयारियों का अपडेट भी लिया था।
बताया जा रहा है कि प्रशासक खुद भी विंटेज कार ड्राइव कर सकते हैं। इस कारण प्रशासन समारोह को बेहतर बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता। यह समारोह 25 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेगा। जिसमें अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले यह कार्यक्रम 22 सितंबर से शुरू होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब 25 से शुरू होगा।
विज्ञापन
समारोह के कार्यक्रम
25 सितंबर, रविवार
सुबह 5:30 बजे- सुखना लेक पर सुप्रभात कार्यक्रम में इंडियन क्लासिकल एंड फ्यूजन पर आधारित सुबह का राग होगा।
10 बजे- म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में हेल्थ एंड वेलनेस कॉनक्लेव का आयोजन होगा।
11 बजे- कैपिटल काम्प्लेक्स स्थित ओपन हैंड मॉन्युमेंट से शहर में होते हुए सुखना लेक तक विंटेज कार-हार्ले डेविसन बाइक रैली का आयोजन होगा।
26 सितंबर, सोमवार
शाम 6.30 बजे- इंडियन कल्चरल बोनाजा कार्यक्रम के तहत सेक्टर-17 प्लाजा में पंजाब, असम, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम आदि राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।
सुबह 6.30 बजे- सुखना लेक से ओपन हैंड मॉन्यूमेंट तक रन फॉर टूरिज्म आयोजित होगी।
शाम 27 सितंबर, मंगलवार
शाम 6.30 बजे- म्यूजिकल इवनिंग में अली ब्रदर्स अपनी प्रस्तुति देंगे। अली ब्रदर्स उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की तर्ज पर सुर लगाते हैं।