फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vinod sharma new party announcement this week

विनोद शर्मा की नई पार्टी की घोषणा इसी सप्ताह

Mon, 16 Jun 2014 03:12 PM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jun 2014 03:12 PM IST
विज्ञापन
vinod sharma new party announcement this week

हरियाणा में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस के दिग्गज कुमारी सैलजा, चौधरी बीरेंद्र सिंह और अवतार भड़ाना मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सीधा हमला बोल रहे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने की संभावना बढ़ती जा रही है। इस सप्ताह हरियाणा की राजनीति नई करवट लेने जा रही है। कांग्रेस छोड़कर अलग हुए मुख्यमंत्री के निकटतम मित्र पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा अपनी नई पार्टी की घोषणा करने जा रहे हैं। उनकी पार्टी सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत
चंडीगढ़ स्थित आवास पर विनोद शर्मा ने रविवार को अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में अपनी आगामी राजनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे 53 विस क्षेत्रों में दफ्तर खोल लिए हैं। बाकी बचे 37 क्षेत्रों में दफ्तर खोले जाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग के पास आवेदन कर रखा है। आयोग ने पार्टी का नाम लगभग तय कर दिया है।
विज्ञापन


इस समय सूबे में पार्टी का सदस्यता अभियान जारी है। सबसे पहले पार्टी की घोषणा, उद्देश्य और हरियाणा के लिए क्या करने वाले हैं, के बारे में घोषणा की जाएगी। पार्टी का ऐलान एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। उसके बाद प्रदेश, लोकसभा, जिला, विधानसभा, खंड और बूथ स्तर की कार्यकारिणी घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी वर्करों से पूछकर तय करेंगे उम्मीदवार

vinod sharma new party announcement this week
शर्मा ने बताया कि वे पार्टी वर्करों से पूछकर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार तय करेंगे। वे प्रदेश के 452 गांवों में पहले ही जा चुके हैं, मगर पार्टी गठित होने के बाद संगठन मजबूत करने के लिए वे लोकतांत्रिक तरीके को अपनाते हुए जहां वर्कर कहेंगे, वहां जाएंगे। जनसंपर्क पर पूरा जोर दिया जाएगा।

नई पार्टी बनाकर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने का मकसद पाले हुए शर्मा से जब अमर उजाला ने पूछा कि अगर हजकां का गठबंधन भाजपा से टूट जाता है तो क्या वे (शर्मा) और कुलदीप बिश्नोई (हजकां) गठबंधन कर चुनाव लड़ सकते हैं? शर्मा ने कहा कि फिलहाल वे अपनी पार्टी घोषित करने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। भविष्य में क्या होगा उसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। आप (मीडिया) जो चाहे आकलन करें, स्वतंत्र है।

करनाल से चुनाव लड़ने के लिए राजनाथ सिंह ने की थी हां

vinod sharma new party announcement this week

शर्मा ने खुलासा किया कि हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई चार मार्च को उन्हें साथ लेकर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पास लेकर गए थे। बिश्नोई ने राजनाथ सिंह से आग्रह किया था कि वे करनाल सीट से विनोद शर्मा को हजकां टिकट पर चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

राजनाथ सिंह ने हां कर दी थी। उनकी हां के बाद पांच मार्च को गुड़गांव में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी, मगर भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने ट्विट कर दिया और मामला बिगड़ गया। बाद में बिश्नोई ने भी मजबूरी जता दी और वे हजकां में शामिल नहीं हुए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे कभी भी भाजपा में शामिल होने की बात नहीं चलाई थी और न ऐसी योजना थी।

मैंने कांग्रेस के बारे में जो कहा था, सच निकला

vinod sharma new party announcement this week

शर्मा ने कहा कि उन्होंने गत 9 मार्च को कुरुक्षेत्र में कांग्रेस संगठन, कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने, कांग्रेस नेतृत्व चंद लोगों के बीच घिरने और कांग्रेस की दुर्गति के बारे में जो कहा था, लोकसभा चुनाव में वह सिद्ध हो गया। अब विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की यह दुर्गति होने वाली है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस नेतृत्व नजरअंदाज कर रहा था। वे आठ साल से केवल कांग्रेस के विधायक बने रहे, मगर चौधरी बीरेंद्र सिंह को हारने के बाद राज्यसभा और कुमारी सैलजा को लोकसभा चुनाव लड़वाने के बजाय राज्यसभा भेज दिया गया।

यह बिलकुल गलत था। कांग्रेस के नेताओं को उन्होंने लगातार कांग्रेस संगठन खत्म होने की बात बताई, मगर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसलिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ दोस्ती पर शर्मा ने कहा कि यह कहां लिखा है कि दोस्ती तभी होगी, जब दोस्त एक ही पार्टी में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed