{"_id":"0347234642dcf8f817cf36ffa625fb6e","slug":"vinod-sharma-arrested-including-100-party-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में विनोद शर्मा 100 सर्मथकों सहित हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में विनोद शर्मा 100 सर्मथकों सहित हिरासत में
सर्वेश कुमार/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Jul 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में बड़ी खबर आ रही है। यहां स्टाफ सिलेक्शन की भर्तियों में पक्षपात का आरोप लगाकर धरना दे रहे जनचेतना पार्टी सुप्रीमो व कांग्रेस के पूर्व धाकड़ नेता विनोद शर्मा और करीब 100 समर्थकों को पंचकूला पुलिस ने हिरासत में लिया है। विनोद शर्मा और उनके समर्थक दोपहर करीब डेढ़ बजे से स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के दफ्तर में घुसकर धरना दे रहे थे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन की भर्तियों में जमकर धांधली चल रही है। चहेतों को नौकरियां दी जा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने बोर्ड चेयरमैन के इस्तीफे की मांग करते हुए बोर्ड को भंग करने की मांग उठाई। मामला बढ़ते देख हजारों की तादात में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जब साढ़े घंटे तक समझाने पर भी विनोद शर्मा न माने तो पुलिस ने विनोद शर्मा और उनके करीब 30 समर्थकों को बोर्ड के दफ्तर से हिरासत में ले लिया। उधर, बोर्ड चेयरमैन विजय कुमार ने विनोद शर्मा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि बोर्ड की ओर से नियमों के तहत ही भर्तियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
देर शाम सभी आंदोलनकारियों को छोड़ दिया गया।