फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vinod khanna's wife kavita ready to contest from gurdaspur

विनोद खन्ना की सीट पर पत्नी कविता का दांव, कहा- टिकट मिली तो नहीं हटेंगी पीछे

Fri, 02 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Fri, 02 Jun 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
vinod khanna's wife kavita ready to contest from gurdaspur
कविता खन्ना - फोटो : अमर उजाला
दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं। यह एलान कविता खन्ना ने वीरवार को पठानकोट स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता के दौरान किया है। सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट खाली हो चुकी है। जल्द ही गुरदासपुर में उपचुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन


कविता खन्ना ने कहा कि वह विनोद खन्ना के कई अधूरे कार्यों को पूरा करना चाहती हैं। इनमें पठानकोट में नैरोगेज रेलवे लाइन की समस्या, कादियां-ब्यास रेल लिंक, पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन को हाईवे से जोड़ना आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह धार क्षेत्र के लोगों के लिए विकास कार्य कराना चाहती हैं, जो कि विनोद खन्ना का शुरू से ही सपना रहा है। कविता ने कहा कि पठानकोट के साथ उनका शुरू से ही विशेष लगाव रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को लेकर जो सपना है, उसमें अपना योगदान देना चाहती हैं। भारतीय जनता पार्टी उन्हें उपचुनाव लड़ने का मौका देती है तो वह पीछे नहीं हटेंगी। पार्टी किसी और को भी उपचुनाव का टिकट देगी तो वह प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। कविता ने कहा कि विनोद खन्ना का सपना लोगों की सेवा करना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed