फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vinod Khanna’s wife Kavita disappointed with Gurdaspur bypoll results

गुरदासपुर उपचुनाव हार पर विनोद खन्ना की पत्नी का बयान- जनता का फैसला सही

Tue, 17 Oct 2017 09:09 AM IST
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
जितेंद्र शर्मा/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Tue, 17 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Vinod Khanna’s wife Kavita disappointed with Gurdaspur bypoll results
Kavita Khanna - फोटो : File Photo

गुरदासपुर लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वर्ण सिंह सलारिया की बड़ी हार पर कविता खन्ना ने मंथन करने पर जोर दिया है। उपचुनाव के दौरान सलारिया के हक में प्रचार करने में कम ही दिखीं कविता ने हार को जनता का फैसला बताया है।

विज्ञापन


सोमवार को सोशल मीडिया (फेसबुक) पर कविता खन्ना ने एक संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने सलारिया की हार को जनता का फैसला बताया। कविता ने लिखा कि जनता का फैसला कभीगलत नहीं हो सकता। भाजपा के गढ़ के रूप में जानी जाने वाली गुरदासपुर सीट पर भाजपा की हार पर मंथन करना चाहिए। 
विज्ञापन


सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया गया। भाजपा के उम्मीदवार स्वर्ण सिंह सलारिया को काग्रेस के सुनील जाखड़ ने भारी अंतर से हराया है। उपचुनाव से पहले भाजपा की टिकट को लेकर स्वर्ण सलारिया के साथ-साथ दिवंगत सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने भी दावेदारी ठोकी थी।भाजपा हाईकमान ने स्वर्ण सलारिया को टिकट  दिया। भाजपा का सलारिया पर खेला गया दांव उलटा पड़ गया है। सलारिया को कांग्रेस के हाथों करारी हार मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Vinod Khanna’s wife Kavita disappointed with Gurdaspur bypoll results
Gurdaspur Lok Sabha bypoll - फोटो : File Photo
सलारिया की हार के पीछे जहां भाजपाई कारण बताने में लगे हैं। वहीं दिवंगत सांसद की पत्नी कविता खन्ना सलारिया की हार को जनता का सही फैसला बता रही हैं। सलारिया की हार के बाद प्रदेश भाजपा प्रधान विजय सांपला औरखुद सलारिया ने कांग्रेस सरकार पर सत्ता का दुरुपयोग और धक्केशाही करने का आरोप लगाया था।

इसके अलावा भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज ने उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को जाखड़ की शख्सियत की जीत बताया था। कविता खन्ना के बयान सब से जुदा है। कविता फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि भाजपा की हार जनता का फैसला है और जनता का फैसला कभी गलत नहीं होता। कविता ने कहा है कि भाजपा की हार दुखदायक है। पार्टी को हार पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed