फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers warmly welcome Indian hockey team players in Jalandhar of Punjab

Asian Games 2023: हॉकी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमने लगा सारा गांव

Thu, 12 Oct 2023 05:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

ओलिंपियन वरुण कुमार ने कहा कि आज भारतीय हॉकी टीम एक अच्छे मुकाम पर है। यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा है। अब हम आगे होने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारी करने जाने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि हम ओलिंपिक में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे।

विज्ञापन
Villagers warmly welcome Indian hockey team players in Jalandhar of Punjab
गांव पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों का पंजाब के जालंधर जिले के गांव मिट्ठापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांव का हर वासी झूम रहा था। इन खिलाड़ियों के परिवारिक सदस्यों की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे। गांव में उत्सव सा माहौल था। हर कोई इन खिलाड़ियों को गले लगा रहा था। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब से हैं। इनमें से भी पांच खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण, सुखजीत, हार्दिक सिंह जालंधर के रहने वाले हैं। ओलिंपियन मनप्रीत सिंह, वरुण कुमार व मनदीप सिंह के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। खिलाड़ियों ने भी ग्रामीणों का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ओलिंपियन वरुण कुमार ने कहा कि आज भारतीय हॉकी टीम एक अच्छे मुकाम पर है। यह टूर्नामेंट काफी यादगार रहा है। अब हम आगे होने वाले ओलिंपिक खेलों की तैयारी करने जाने वाले हैं। हमें उम्मीद है कि हम ओलिंपिक में इससे भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित

वरुण कुमार के पिता ब्रह्मानंद ने बेटे को जब गले लगाया तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह वरुण के पिता हैं। वरुण की मां शकुंतला और बड़े भाई तरुण कुमार ने भी वरुण का स्वागत किया। जालंधर के इन तीन खिलाड़ियों की सफलता पर गांव मिट्ठापुर के गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रम भी करवाया गया, जहां पर इन खिलाड़ियों ने शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वरुण के भाई तरुण सेना की डोगरा रेजिमेंट में नायक हैं। उल्लेखनीय है कि नौ साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2014 में टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।



 

मोगा में तजिंदर पाल सिंह तूर का हुआ स्वागत

उधर, एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर का गुरुवार को मोगा पहुंचने पर जिला प्रशासन ने भव्य स्वागत किया। मोगा हलके की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, धर्मकोट हलके के विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी धोस, डीसी कुलवंत सिंह, जिला पुलिस प्रमुख जे इलेनचेलियन ने उनका स्वागत किया।

तजिंदर पाल सिंह तूर ने 20.36 मीटर थ्रो करके भारत को गोल्ड मेडल जिताया। तजिंदर पाल सिंह तूर एक भारतीय शॉटपुटर हैं। तजिंदर पाल सिंह तूर भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ शॉटपुटर में से एक माने जाते हैं। तेजिंदरपाल सिंह तूर ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि खेलों की तैयारी के लिए वे पहले ही उन्हें आठ लाख रुपये की मदद कर चुकी है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed