फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers lock school in protest against transfer of teachers in Rewari

Rewari News: चार विषयों के शिक्षक हटाने के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला, जाम भी लगाया

Wed, 31 Aug 2022 02:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 02:50 PM IST
सार

जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी बच्चों को समझाने में जुटे रहे। तीन घंटे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। इसके बाद जाम खोला।

विज्ञापन
Villagers lock school in protest against transfer of teachers in Rewari
जमीन पर बैठे छात्र व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रेवाड़ी जिले के सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों के शिक्षकों को हटाने का विरोध लगातार जारी है। बुधवार की सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित गांव आनंदपुर में बच्चों ने सड़क जाम कर दी। इससे पहले ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के गेट पर ताला भी जड़ा। इस दौरान बच्चों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


बता दें कि गांव आनंदपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 100 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। पिछले दिनों स्कूल में चार विषयों के शिक्षकों को तबादला कर दिया गया लेकिन उनकी जगह पर दूसरे शिक्षक नियुक्त नहीं किए। इस वजह से बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने का दम भर रही तो वहीं दूसरी तरफ स्कूलों में अलग-अलग विषय के शिक्षकों को हटाकर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने पहले स्कूल के बाहर नारेबाजी की फिर गेट पर ताला लगा दिया। इसके बाद स्कूल के पास ही अप्रोच रोड पर झाड़ियां डालकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी बच्चों को समझाने में जुटे रहे। तीन घंटे के बाद ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला। इसके बाद जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed