{"_id":"63fba481ecf705ba75031a05","slug":"villagers-came-in-favor-of-varinder-who-lodged-fir-against-amritpal-singh-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अमृतपाल के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाले वरिंदर को मिला गांव वालों का साथ, कई वीडियो से सच लाएंगे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अमृतपाल के खिलाफ FIR दर्ज करवाने वाले वरिंदर को मिला गांव वालों का साथ, कई वीडियो से सच लाएंगे सामने
Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:01 AM IST
सार
वरिंदर सिंह अमृतपाल से प्रभावित होकर उसके संगठन से जुड़ा था। जब उसने अमृतपाल से मिलने की कोशिश की तो उसे मिलने नहीं दिया गया फिर वरिंदर ने कुछ पोस्ट लिखकर अमृतपाल को उसके लोगों का सच बताने की कोशिश की तो उससे मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अमृतपाल और उसके साथियों का सच सबके सामने लाएंगे।
विज्ञापन
वरिंदर सिंह और अमृतपाल सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विस्तार
'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज करवाने वाले रूपनगर (रोपड़) के वरिंदर सिंह के पक्ष में उसके गांव के लोग भी उतर आए हैं। गांव के लोगों ने भी वही बात दोहराई है, जो वरिंदर सिंह ने अमृतपाल के खिलाफ 16 फरवरी को दर्ज करवाई गई एफआईआर के बाद वीडियो जारी कर कही।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि वरिंदर सिंह के पास अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की कुछ ऐसी वीडियो रिकार्डिंग और अन्य साक्ष्य हैं, जिसके चलते जांच के दौरान अमृतपाल व उसके साथियों की कड़वी सच्चाई दुनिया के सामने आ जाएगी। यह सच्चाई दुनिया के सामने न आ सके। इसी वजह से वरिंदर सिंह के साथ मारपीट की गई। इसके बाद एफआईआर रद्द करवाने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों ने पुलिस थाना घेरने के लिए हिंसक रास्ता भी अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिंदर सिंह के समर्थन में उतरे ग्रामीण।
लोगों ने कहा कि वरिंदर के पास ऐसे साक्ष्य हैं, जिससे वारिस पंजाब दे संगठन के कई लोगों के असली चेहरे सामने आ जाएंगे। उनके विरुद्ध बलात्कार, मारपीट व कई अन्य गैर कानूनी गतिविधियों के मामले भी दर्ज होंगे। लोगों ने कहा कि हम वरिंदर के साथ हैं और उसे न्याय दिलवाएंगे। उससे मारपीट करने व उसके धार्मिक ककारों की बेअदबी करने वालों को सजा भी दिलवाएंगे।
वरिंदर सिंह अमृतपाल से प्रभावित होकर उसके संगठन से जुड़ा था। जब उसने अमृतपाल से मिलने की कोशिश की तो उसे मिलने नहीं दिया गया फिर वरिंदर ने कुछ पोस्ट लिखकर अमृतपाल को उसके लोगों का सच बताने की कोशिश की तो उससे मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अमृतपाल और उसके साथियों का सच सबके सामने लाएंगे।