फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Villagers allege 35 lost their lives in three months due to polluted water

Ludhiana News: गांव में लगी डाइंग से पानी होने लगा जहरीला, लोगों का आरोप- तीन महीने में 35 ने गंवाई जान

Tue, 09 Jan 2024 10:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 09 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

कुमार गौरव ने बताया कि तीन महीने में गांव में पानी की वजह से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 लोगों की जान कैंसर ने ली है।

विज्ञापन
Villagers allege 35 lost their lives in three months due to polluted water
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे गांव मांगट के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव मांगट इलाके में लगी डाइंग फैक्टरी से गांव का पानी लगातार खराब हो रहा है। लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं फसल सिंचाई का पानी भी प्रदूषित आ रहा है। जब ग्रामीणों ने इस मुद्दे को उठाया तो किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के जरिये भी गांव के लोगों ने आवाज उठाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। समाजसेवी कुमार गौरव उर्फ सच्चा यादव को जब सोशल मीडिया के जरिये गांव में पानी के हालात के बारे में पता चला तो वह गांव वालों से संपर्क करने पहुंचे। वहां गांव के लोगों ने उन्हें पानी का हाल दिखाया। जिसे देखकर वह दंग रह गए। 
विज्ञापन


कुमार गौरव ने इसकी शिकायत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दी। इसके बाद अधिकारियों ने गांव का दौरा किया और वहां से पानी के सैंपल लिए। मगर एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है और रिपोर्ट न आने पर गांव के लोग कुमार गौरव के साथ मंगलवार को फोकल पॉइंट स्थित प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के दफ्तर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने धरना किया और कार्रवाई की मांग की। जहां प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुमार गौरव उर्फ सच्चा यादव ने बताया कि जब उन्हें गांव के हालात के बारे में पता चला तो वह गांव गए थे। जहां हर घर में किसी को त्वचा की दिक्कत है तो किसी को लीवर की समस्या है। ग्रामीण दूषित पानी से परेशान है। कुमार गौरव ने बताया कि तीन महीने में गांव में पानी की वजह से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 12 लोगों की जान कैंसर ने ली है।

उन्होंने कहा कि गांव के मेन रोड के पार इंडस्ट्री एरिया घोषित है। जहां एक व्यक्ति ने बड़ी कपड़ा फैक्टरी लगाई है। उस वक्त तो कपड़ा फैक्टरी के कारण कोई बोला नहीं लेकिन बाद में उक्त फैक्टरी मालिक ने डाइंग लगा दी। उसने कुछ जगह लेकर दो-दो फुट के गड्ढे खोद दिए और गंदा पानी उसमें डालना शुरू कर दिया। जब फिर लोग नहीं बोले तो उक्त फैक्टरी मालिक ने आठ एकड़ जगह खरीदी और सफेदे के पेड़ लगाने के साथ-साथ 10-10 फुट गहरे गड्ढे खोदकर पानी उसमें डालना शुरू कर दिया। इस कारण गांव का पानी गंदा होने लगा। लोगों के घरों में पीने का पानी गंदा और बदबूदार आने लगा। गांव के लोगों की फसलें भी खराब होने लगीं। 

गांव के लोग नई सरकार बनने के बाद विधायक हरदीप सिंह मुंडियां के पास पहुंचे। मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्हें सिर्फ आश्वासन देकर भेज दिया गया। कुमार गौरव ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों से की। उन्होंने अपने तौर पर भी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से पानी की गुणवत्ता और सारे टेस्ट करवाए। वहां से पानी के सारे सैंपल फेल हो गए। जो पानी के सैंपल प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी लेकर गए थे, उनकी रिपोर्ट ही नहीं आई। उल्टा फैक्टरी मालिक ने आठ एकड़ जगह की चारदीवारी करवाने के साथ-साथ कंटीली तारें लगा दीं। अब जब सुनवाई नहीं हुई तो प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रिपोर्ट की मांग की गई थी लेकिन अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन दिया है। अब अगर उनकी सुनवाई नहीं होगी तो वह गांव के लोगों के साथ मिलकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे और एनजीटी तक पहुंचेंगे।

क्या बोले अधिकारी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चीफ इंजीनियर प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पानी के सैंपल गांव से लेकर भेजे गए हैं, प्रकिया चल रही है। उनके अधिकारी रिपोर्ट तैयार करने में जुटे हैं। जैसे ही रिपोर्ट पूरी तैयार हो जाएगी वैसे ही कार्रवाई जरूर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed