{"_id":"569034f1cb6058074e41a7869727cb87","slug":"village-railpur-khurda-nagar-nigam-take-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 दुकानें, 3 मकान और सर्विस सेंटर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 दुकानें, 3 मकान और सर्विस सेंटर सील
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों के भारी विरोध और नेताओं के भारी दबाव प्रशासन के अधिकारियों के सामने एक न चली। दबाव के बाद भी भूमि अधिग्रहण अधिकारी ने किसी की नहीं सुनी। हलांकि जेसीबी मशीन नहीं चली। किसी का मकान तो नहीं टूटा लेकिन सात दुकानें, तीन मकान और एक सर्विस सेंटर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
कई बार दोनों तरफ से टकराव होते होते बचा। अधिकारियों से बात करने के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भटटी, अकाली नेता गुरप्रताप सिंह रियाड़, पंचायत समिति के चेयरमैन शिंगारा सिंह, जुझार सिह बडहेड़ी, सरपंचों की को आर्डिनेशन कमेटी के प्रधान डॉ हुकम चंद, लछमन सिंह, जीत सिह बहलाना, दलीप सिंह कैंबवाला मौके पर पहंच गए। भारी संख्या में लोग पहुंच गए। इनमें बड़ी संख्या महिलाओं की थी।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि जो भी हो जाए मकान तोड़ने नहीं देंगे। एक एक मकान को सील करते स्वयं ही भूमि अधिग्रहण अधिकारी चेक कर रहे थे। कई भाजपा नेताओं ने दबी जुबान में कहा कि हमारे नेताओं का प्रशासन के अधिकारी नहीं सुनते।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी ने कहा कि एक भी मकान तोड़ने नहीं दिया। कुछ सील किए हैं उसे खुलवा दिया जाएगा। कांग्रेस शासन में तो बहुत मकान टूटे हैं।
यूथ कांग्रेस ने किरण खेर का पुतला जलाया...
गांव रायपुर खुर्द में प्रशासन द्वारा की गई सीलिंग के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने किरण खेर का एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पुतला जलाया।
कांग्रस पार्टी के नेताओं में पवन कुमार शर्मा, हरमेल केसरी सहित अन्य नेता उपस्थित थे। कांग्रेसियों ने भाजपा, किरण खेर और नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पवन शर्मा और हरमेल केसरी ने कहा कि किए गए वादे तोड़े जा रहे हैं।