फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vikram Majithia said to captain amrinder , 'Best of luck'

जब कैप्टन से बोले मजीठिया ‘बेस्ट ऑफ लक’

Wed, 30 Apr 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Wed, 30 Apr 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
vikram Majithia said to captain amrinder , 'Best of luck'

पिछले एक महीने से एक दूसरे पर तीखे राजनीतिक प्रहार करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अमरिंदर सिंह और कैबिनेट मंत्री व युवा अकाली दल के अध्यक्ष बिक्रम सिंह मजीठिया बुधवार को कस्बा मजीठा में आमने-सामने हो गए।

विज्ञापन


दोनों मजीठा बिजली घर के पास स्थित चुनावी बूथ नंबर 32 पर एक-दूसरे से गर्म जोशी से मिले। मजीठिया काफी उत्साह से कैप्टन को मिले।

कैप्टन ने भी मजीठिया का हाल चाल पूछा और कहा कि आप को भी दर्शन हो गए। इस दौरान मजीठिया ने कैप्टन को बधाई देते हुए बेस्ट ऑफ लक कहा।

मजीठिया वोट के लिए लाइन में लगे थे और उन्होंने कैप्टन को कहा कि चाचा जी, देख लो, वोट के लिए लाईन में खड़ा हूं मैं। यह सुन वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

बुधवार बाद दोपहर करीब एक बजे बिक्रम सिंह मजीठिया अपना वोट डालने के लिए चुनावी बूथ पर पहुंचे तो वहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी वोटों की कार्यप्रणाली देखने के लिए आ गए।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ। दोनों ने एक-दूसरे का हाल-चाल पूछा और शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान दोनों के चेहरों पर काफी खुशी और उत्साह झलक रहा था।

कैप्टन ने मजीठा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के चुनाव बूथों का दौरा करके वहा पड़ रहे वोटों का भी जायजा लिया।

मजीठिया ने मजीठा में डाला वोट
कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मजीठा में बूथ नंबर 32 में दूसरे वोटरों के साथ लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया और वोट डाला।

मीडिया के साथ बातचीत में मजीठिया ने कहा कि राज के अलग-अलग क्षेत्रों से अकाली भाजपा के हक में भारी पोलिंग की सूचनाएं आ रही हैं।

चुनाव कमीशन की तरफ से उन पर आज के दिन के लिए घूमने-फिरने पर पाबंदी लगाई गई है। जो अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि उन पर पाबंदी लगाने की मांग करके कैप्टन और कांग्रेस ने पहले ही अपनी हार कबूल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अरुण जेटली की जीत का दावा करते कहा कि लोग अमृतसर की तरक्की और खुशहाली चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव परिणामों के दिन असफल नेता के रूप में सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed