फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vikas Malik becomes President of Punjab and Haryana High Court Bar Association

Chandigarh News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकीलों का विकास मलिक पर विश्वास, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Fri, 15 Dec 2023 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 09:50 PM IST
सार

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। ओंकार सिंह बटालवी को 848, सपन धीर को 778, एनके बंका को 44 और चौहान सतविंदर सिंह सिसौदिया को 36 वोट मिले। मलिक पहली बार इस पद के लिए चुने गए हैं।

विज्ञापन
Vikas Malik becomes President of Punjab and Haryana High Court Bar Association
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में वकीलों ने विकास मलिक पर भरोसा जताते हुए उन्हें एकतरफा जीत दिलाई है। 866 वोटों से मिली सफलता के साथ ही उनके सिर अब प्रधान पद का ताज सज गया है। महासचिव पद पर स्वर्ण सिंह टिवाना ने 661 वोटों से बंपर जीत हासिल की है।

विज्ञापन


शाम को वोटों को गिनती आरंभ हुई तो शुरू से ही विकास मलिक प्रधान पद पर आगे रहे और वोटों की गिनती खत्म होने तक यह क्रम नहीं टूटा। शाम को सभी ईवीएम से वोटों की गणना करने के बाद पांचों पदाधिकारियों के लिए परिणाम जारी कर दिए गए। प्रधान पद पर 1536 वोटों के साथ विकास मलिक को विजयी घोषित कर दिया गया। मलिक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ओंकार सिंह बटालवी को 866 वोटों से हराया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। ओंकार सिंह बटालवी को 848, सपन धीर को 778, एनके बंका को 44 और चौहान सतविंदर सिंह सिसौदिया को 36 वोट मिले। मलिक पहली बार इस पद के लिए चुने गए हैं। उन्होंने इससे पहले 2020-21 में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव पद पर स्वर्ण सिंह टिवाना और विक्रांत पैम्बो के बीच टक्कर थी लेकिन टिवाना को बंपर 2142 वोट पड़ने के चलते पैम्बो 661 वोट से हार गए और केवल 1481 वोट ही पा सके। उपाध्यक्ष पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमे जसदेव सिंह बराड़ ने नीलेश भारद्वाज को 107 वोटों से हराया। बराड़ को 1618 व जसदेव को 1511 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे गौतम भारद्वाज ने 493 वोट हासिल किए।

खजांची के पद पर सीधा मुकाबला हुआ। इसमें सनी नामदेव ने हरविंदर सिंह मान को सर्वाधिक 1723 वोटों से शिकस्त दी। सनी को 2673 व हरविंदर सिंह मान को 950 वोट पड़े। संयुक्त सचिव पद के लिए प्रवीण दहिया ने डॉ. किरणदीप कौर को 691 वोटों से हराया। प्रवीण दहिया को 1604 व किरणदीप को 913 वोट पड़े। तीसरे स्थान पर रहीं भाग्यश्री को 869 व चौथे स्थान पर रहीं रोसी को 236 वोट ही मिले। चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस राणा की अध्यक्षता वाली चुनाव समिति द्वारा कराए गए।

जमकर हुआ प्रचार

शुक्रवार को सुबह से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए वकीलों का पोलिंग बूथ पर तांता लगा रहा। बार पदाधिकारियों के लिए इस बार चुनाव ईवीएम से आयोजित करवाया गया और दिन भर वकील अपने चहेते प्रत्याशियों के समर्थन में वोटरों से निवेदन करते नजर आए। हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश द्वार आरंभ होते ही वाहन, वृक्ष और तार प्रचार सामग्री से अटी दिखाई दीं।

ढोल की थाप के साथ मनाया जश्न

हाईकोर्ट में वोटों की गिनती शुरू होने के बाद जिस-जिस उम्मीदवार के नाम पर बढ़त आरंभ हुई उस खेमे में ढोल की थाप पर जश्न का दौर आरंभ हो गया। वोटों की गिनती के अंतिम दौर तक पहुंचने से पहले ही चुनाव नतीजों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो चुकी थी। विजेता चुने गए उम्मीदवारों का फूल मालाओं के साथ वकीलों ने स्वागत किया।

हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी चुने गए

शुक्रवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के साथ ही हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की जिला एवं अधीनस्थ बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। दोनों राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के करीब 1.5 लाख मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव किया। कुछ स्थानों पर चुनाव के लिए ईवीएम का इस्तेमाल किया गया तो कुछ स्थानों पर पारंपरिक तरीके से बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed