फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   vikas krishan yadav, rio olympic, haryana boxer, bhiwani, haryana, sports

रियो ओलंपिक जीतने को हरियाणा के लाल ने बनाई रणनीति, खास तैयारी

Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा) Updated Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
vikas krishan yadav, rio olympic, haryana boxer, bhiwani, haryana, sports
हरियाणा बॉक्सर विकास कृष्ण यादव - फोटो : फाइल फोटो
लंदन ओलंपिक में जीत के बाद पराजित घोषित किए गए मुक्केबाज विकास कृष्ण यादव का इस बार तकनीक पर खास फोकस है। रियो ओलंपिक में प्रतिद्वंद्वी मुक्कबाजों के मजबूत पक्ष की काट को ध्यान में रखते हुए विकास प्रैक्टिस कर रहे हैं। लंबे-नाटे कद के पार्टनर अलावा जिन मुक्केबाजों की आक्रामक व रक्षात्मक शैली है, उनके साथ विकास कृष्ण हररोज छह से आठ घंटे पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


बकौल विकास, रिंग में उसके सामने कौन है, उसी समय रणनीति बनेगी कि प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आक्रामक खेला जाना है या फिर रक्षात्मक। यह सब रिंग में ही तय होगा। बहरहाल, वह हर तरह की कद-काठी के पार्टनर मुक्केबाजों के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने आर्मी, रेलवे, एयर फोर्स से ऐसे पार्टनर मुक्केबाज बुलाए हैं, जिनका कोई न कोई पक्ष मजबूत है।
विज्ञापन


इस समय वह आठ-नौ ऐसे पार्टनर मुक्केबाजों के साथ सुबह-शाम प्रैक्टिस कर रहे हैं। बस अब केवल चंद दिन ही तो बचे हैं। दिमाग में केवल दो चीज हैं-प्रैक्टिस व रेस्ट। विकास लंदन ओलंपिक में हाथ आए पदक के फिसलने की घटना को भूल जाना चाहते हैं। कहते हैं, उस वक्त उनका कैरियर में अनुभव के दो साल थे। आज उनके अनुभव में चार साल और जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक ने साथ दिया तो पूरी होंगी देश की उम्मीद

vikas krishan yadav, rio olympic, haryana boxer, bhiwani, haryana, sports
हरियाणा बॉक्सर विकास कृष्ण यादव - फोटो : फाइल फोटो
अमर उजाला से बात करते हुए एशियन गेम के पदक विजेता विकास कृष्ण ने कहा कि तैयारी उनकी बहुत अच्छी है। वे यह मानकर चल रहे हैं कि उनकी सभी मुकाबले टफ हैं और सभी ईजी भी। वहां पहुंचने वाला अपनी पूरी तैयारी करके आया होगा। तैयारी उनकी भी बेस्ट है। बस लक का साथ मिल जाए तो फिर देश की उम्मीद वह पूरी कर देंगे।

दोस्त जाएंगे रियो
रियो ओलंपिक में पदक के मजबूत दावेदार माने जाने वाले विकास कृष्ण के परिवार से कोई नहीं जाएगा, लेकिन उनके तीन-चार दोस्त रियो जाने की योजना बना रहे हैं। विकास के दोस्त नीरज ने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर रियो जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed