फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vijay Singla became health minister of Punjab

मान के मंत्री: दांतों का क्लीनिक चलाने वाले विजय सिंगला बने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री, गायक सिद्धू मूसेवाला को दी थी करारी मात

Mon, 21 Mar 2022 07:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Mar 2022 07:25 PM IST
सार

करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी जिसमें उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। सोमवार को मानसा में उनके समर्थकों, रिश्तेदारों, दोस्तों व शहरवासियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
Vijay Singla became health minister of Punjab
डॉक्टर विजय सिंगला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मानसा से आम आदमी पार्टी के विधायक व दांतों के डॉक्टर विजय सिंगला को मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वह लंबे समय से सिविल अस्पताल मानसा रोड पर सिंगला डेंटल क्लीनिक चला रहे हैं। उनकी पत्नी अनीता सिंगला भी बीएएमएस हैं और बेटा चेतन सिंगला एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन

 
डॉ. विजय सिंगला ने मानसा से कांग्रेस के प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला को 60 हजार से अधिक वोटों से हराया था। अब आम आदमी पार्टी ने उन्हें कैबिनेट में स्थान दिया और सोमवार को उन्हें स्वास्थ्य विभाग सौंपा है। अब वह पूरे राज्य का स्वास्थ्य सिस्टम देखेंगे। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लीनिक खोलने के अलावा सरकारी अस्पतालों की दशा व दिशा बदलेगी। वैसे यह अपने आप में एक चुनौती है क्योंकि पंजाब में स्वास्थ्य ढांचा बुरी हालत में है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में सुविधा से लेकर सरकारी ढांचे की कमी है। सरकारी अस्पतालों में बड़ी बीमारियों के डॉक्टर तक भी मौजूद नहीं हैं। केंद्र व पंजाब सरकार ने गरीबों को आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये के इलाज की फ्री सुविधा दी थी। मगर कांग्रेस सरकार के दौरान जिन कंपनी के साथ सरकार का लोगों को फ्री इलाज देने का समझौता हुआ था, वह खत्म हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. विजय सिंगला के सामने यह योजना व सुविधा लोगों को देना भी एक बड़ी चुनौती होगी। एक आम डॉक्टर से मंत्री पद पर पहुंचे डॉ. विजय सिंगला ने अपनी बीडीएस की शिक्षा राजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला से पूरी की। उनके पिता केशोराम सिंगला गांव भुपाल कलां में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते थे जो बाद में मानसा आकर रहने लगे। 


करीब 10 वर्ष पहले ही सिंगला आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस बार उन्हें मानसा विधानसभा से आप ने टिकट दी जिसमें उन्होंने बड़ी जीत हासिल की। सोमवार को मानसा में उनके समर्थकों, रिश्तेदारों, दोस्तों व शहरवासियों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed