फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vij orders inspection of factories across the state, action will be taken against violators.

Chandigarh News: विज ने दिए प्रदेशभर में फैक्ट्रियों के निरीक्षण के आदेश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Nov 2024 01:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Vij orders inspection of factories across the state, action will be taken against violators.
सुनिश्चित श्रम मंत्री अनिल विज ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले- श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं की जाएं
चंडीगढ़। श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए कि प्रदेशभर में सभी फैक्ट्रियों का नियमित निरीक्षण किया जाए। अगर कहीं पर भी नियमों का उल्लंघन है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। विज वीरवार को यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने श्रम कानूनों का उल्लंघन किसी भी रूप में स्वीकार्य न होने की बात कही।
विज ने अधिकारियों से सुनिश्चित करने को कहा कि श्रमिकों के अधिकारों का सम्मान हो और सभी श्रम अधिनियमों व उपनियमों का प्रभावी अनुपालन हो। इसके अलावा सभी निरीक्षणों और गतिविधियों का विस्तृत रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन

श्रम मंत्री ने श्रमिकों के स्वास्थ्य बीमा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं पर भी चर्चा की। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि सभी पंजीकृत श्रमिकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों और जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें भी स्वास्थ्य सेवाओं के दायरे में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इस बैठक में श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण, श्रमायुक्त मनी राम शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed