फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilence caught ASI taking bribe

25 हजार दे दो, जिसे कहो उसे जेल में डाल दूं

Sat, 26 Oct 2013 11:28 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 26 Oct 2013 11:28 AM IST
विज्ञापन
Vigilence caught ASI taking bribe
दहेज हत्या में जेठानी को नामजद करने के लिए रिश्वत ले रहे खरड़ थाने के एएसआई शिंगारा सिंह को विजिलेंस ने छापामार कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विजिलेंस के एसपी हरगोबिंद सिंह ने एएसआई शिंगारा सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

विजिलेंस की छह लोगों की टीम ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे शिंगारा सिंह को खरड़ के सिटी थाने से गिरफ्तार किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से थाने का स्टाफ भी हैरान रह गया।

25 हजार में हुआ था सौदा
गांव लोहगढ़ निवासी अवतार सिंह ने शिंगारा सिंह के रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को दी थी। अवतार सिंह के अनुसार उसकी बहन की शादी गांव भुखड़ी निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुई थी। बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


थाना सिटी खरड़ पुलिस ने इस संबंध में उसकी बहन के पति कुलदीप सिंह, ससुर महिंदर सिंह और सास मलकीत कौर के खिलाफ दहेज हत्या का पर्चा दर्ज किया था। आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने जेठानी को नामजद नहीं किया। अवतार सिंह पर्चे में जेठानी का नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई शिंगारा सिंह ने इसके एवज में तीस हजार रुपये की मांग की थी। बाद में 25 हजार में सौदा तय हुआ। अवतार सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। विजिलेंस की योजना के मुताबिक अवतार सिंह बीस हजार रुपये लेकर दोपहर ढाई बजे थाने में पहुंचा।


उस समय एएसआई शिंगारा सिंह कंप्यूटर रूम में ऑपरेटर के साथ बैठे थे। रुपये देने के बाद जैसे ही अवतार बाहर आया तो विजिलेंस ने छापा मारकर एएसआई शिंगारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed