{"_id":"6391e0897a6b2d6f8e753f13","slug":"vigilance-will-interrogate-aig-ashish-kapoor-wife-for-the-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से विजिलेंस तीसरी बार करेगी पूछताछ, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: एआईजी आशीष कपूर की पत्नी से विजिलेंस तीसरी बार करेगी पूछताछ, जानें क्या है मामला
Thu, 08 Dec 2022 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 06:36 PM IST
सार
विजिलेंस ने उन्हें सवालों संबंधी एक प्रोफार्मा दिया था। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक जो सवाल उनसे किए गए थे, वह उनके भी उचित जवाब नहीं दे रही हैं। विजिलेंस ने उनकी प्रॉपर्टी, विदेशी दौरे, कंपनियों में हिस्सेदारी के संबंध में सवाल जवाब किए थे।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ब्यूरो की टीम शुक्रवार को एआईजी आशीष कपूर की पत्नी कोमल कपूर से पूछताछ करेगी। विजिलेंस एक महीने में उनसे तीसरी बार सवाल जवाब करेगी। गत सप्ताह जब उनसे पूछताछ हुई थी तो उन्होंने विजिलेंस से सवालों के जवाब देने के लिए समय की मांग की थी।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो इस बार वह जवाब नहीं देती हैं तो विजिलेंस उन पर कार्रवाई कर सकती है। एआईजी आशीष कपूर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में इन दिनों जेल में हैं, जबकि विजिलेंस उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की भी जांच कर ही है। इसमें पहले उनसे पूछताछ हुई थी। साथ ही उनकी प्रॉपर्टी की कीमत का आकलन किया था। इसके बाद अब उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विजिलेंस ने उन्हें सवालों संबंधी एक प्रोफार्मा दिया था। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक जो सवाल उनसे किए गए थे, वह उनके भी उचित जवाब नहीं दे रही हैं। विजिलेंस ने उनकी प्रॉपर्टी, विदेशी दौरे, कंपनियों में हिस्सेदारी के संबंध में सवाल जवाब किए थे। इसमें से अधिकतर सवालों के जवाब में उन्होंने कहना था कि उनके पति को इस बारे में पता होगा। याद रहे कि विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार के मामले में एआईजी के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर चुकी है। अब उक्त केस की नियमित सुनवाई होगी।
विज्ञापन