फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance raids at house of liquor dealer close to fugitive former Finance Minister Manpreet Badal in Plot Sca

Punjab: प्लॉट घोटाले में फरार पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के नजदीकी शराब कारोबारी के घर विजिलेंस की दबिश

Sat, 30 Sep 2023 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 30 Sep 2023 05:09 PM IST
सार

जुगनू के घर रेड करने पहुंचे विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि प्लॉट घोटाले में जुगनू से रूटीन की पूछताछ करनी थी। इसी के चलते विजिलेंस टीम आज उनके घर पहुंची। लेकिन पता चला कि जुगनू के घर पर कोई नहीं है। मनप्रीत की गिरफ्तारी के बारे में विजिलेंस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vigilance raids at house of liquor dealer close to fugitive former Finance Minister Manpreet Badal in Plot Sca
शराब कारोबारी के घर पहुंची विजिलेंस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्लॉट घोटाला मामले में नामजद पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के करीबी शराब कारोबारी जसविंदर जुगनू के घर एवं गांव बाहो यात्री के ठिकाने पर शनिवार को विजिलेंस ने दबिश दी। वहीं उक्त मामले में नामजद बिक्रमजीत शेरगिल के एक ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। हालांकि विजिलेंस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा, क्योंकि जुगनू के घर पर कोई नहीं था और शेरगिल भूमिगत चल रहा है।

विज्ञापन


जुगनू के घर रेड करने पहुंचे विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि जुगनू से रूटीन की पूछताछ करनी थी लेकिन पता चला कि घर पर कोई नहीं है। मनप्रीत की गिरफ्तारी बाबत विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि गोपनीय तरीके से विजिलेंस प्रयास कर रही है। वहीं, अभी तक पकड़े जा चुके राजीव कुमार, अमनदीप सिंह, विकास अरोड़ा को विजिलेंस ने शनिवार दोपहर फिर से अदालत में पेश किया। जहां पर तीनों आरोपियों को 13 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब में रेल रोको आंदोलन का तीसरा दिन: मांगों के लिए किसानों का धरना जारी, यात्रियों की परेशानियां भी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर नहीं दे रहा विजिलेंस को सहयोग 

सूत्रों से पता चला है कि मुख्य आरोपी मनप्रीत बादल का नजदीकी प्रॉपर्टी डीलर सुनील बंसल विजिलेंस के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। विजिलेंस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वे नहीं पहुंचा, जबकि डीलर अर्जित गोयल पेश हो गया था। हालांकि इस बारे में विजिलेंस के किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। सूत्रों के अनुसार सुनील बंसल ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की शह पर काफी बड़े स्तर पर संपत्तियों की खरीद फरोख्त की थी।

बंसल ने पत्नी को बनाया था कांग्रेस के टिकट पर पार्षद

सूत्रों का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर सुनील बंसल की जब मनप्रीत बादल के साथ बहुत ज्यादा नजदीकियां थीं तो उस समय उसने इसका फायदा उठाकर अपनी पत्नी को कांग्रेस के टिकट पर पार्षद बनाया था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed