{"_id":"642d726add8cf6f7e70683a5","slug":"vigilance-raid-on-former-adgp-rakesh-chandra-farm-house-in-mohali-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पूर्व एडीजीपी चंद्रा के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश, राजस्व और वन विभाग की टीम भी पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पूर्व एडीजीपी चंद्रा के फार्म हाउस पर विजिलेंस की दबिश, राजस्व और वन विभाग की टीम भी पहुंची
Wed, 05 Apr 2023 06:40 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:40 PM IST
सार
राकेश चंद्रा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसी मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। 23 नवंबर को उनके इस फार्म हाउस पर विजिलेंस की टीम ने छह घंटे बिताकर पैमाइश की थी।
विज्ञापन
फार्म हाउस पर पहुंची विजिलेंस की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली के नयागांव के नजदीक हरियाणा सीमा पर बसे गांव टांडा के पास पूर्व एडीजीपी राकेश चंद्रा के फार्म हाउस पर विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को एक बार फिर दबिश दी। इस बार विजिलेंस की टीम अपने साथ राजस्व और वन विभाग के कुछ अधिकारियों को भी लेकर पहुंची। इससे पहले 23 नवंबर को करीब छह घंटे तक विजिलेंस की टीम ने फार्म हाउस की पैमाइश की थी। वहीं राकेश चंद्रा ने आरोपों को नकारा और कहा कि वन विभाग के कुछ खसरा नंबर का रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। उनके मिलान के लिए यह टीम फार्म हाउस पर आई थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राकेश चंद्रा पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। इसी मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। 23 नवंबर को उनके इस फार्म हाउस पर विजिलेंस की टीम ने छह घंटे बिताकर पैमाइश की थी। इस दौरान उन पर आरोप थे कि कागजों में तीन एकड़ जमीन दिखाकर उन्होंने 10 एकड़ में यह फार्म हाउस बनाया है। इसमें उन्होंने झोपड़ी, कमरे, स्विमिंग पूल, पार्क जैसी सुविधाएं बनाई हैं। नवंबर में जांच के दौरान विजिलेंस के अलावा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के भी कुछ अधिकारी पहुंचे थे।
विज्ञापन