फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance probe against Jairam Singh, will be questioned today

जयराम सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच, आज होगी पूछताछ

Mon, 04 Sep 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Vigilance probe against Jairam Singh, will be questioned today
Govt Office - फोटो : File Photo
रिटायरमेंट के बावजूद डीसी बिल्डिंग में करीब नौ महीने से ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पोस्ट पर काम रहे जयराम सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच  मार्क की गई है। यूटी विजिलेंस सेल ने डीसी कम डायरेक्टर एग्रीकल्चर अजीत बालाजी जोशी को लेटर लिखकर संबंधित अधिकारी को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


डीसी कम एग्रीकल्चर डायरेक्टर को लिखे लेटर में यूटी विजिलेंस सेल ने पूछा है कि जयराम सिंह रिटायरमेंट के बावजूद इतने लंबे अरसे से डीसी ऑफिस में कै से काम करते रहे। साथ ही यह जानकारी देने के लिए कहा गया है कि जयराम सिंह की एक्सटेंशन फाइल को कौन डील कर रहा था। जयराम के एक्सटेंशन फाइल को जो डील कर रहा था, उसे विजिलेंस सेल ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


जयराम सिंह डीसी ऑफिस से 12 नवंबर 2016 को रिटायर हो गए थे। बावजूद इसके वह लगातार नौ महीने तक यानी 14 अगस्त 2017 तक डीसी बिल्डिंग में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के  पोस्ट पर काम करते रहे। डीसी ऑफिस के  सूत्रों की मानें तो ऑफिस सुपरिंटेंट की पोस्ट पर काम करते हुए जयराम सिंह सरकारी खर्चे पर दिल्ली में सरकारी मीटिंग भी शामिल होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी ने जयराम सिंह को भेजा था नोटिस
डीसी कम डायरेक्टर एग्रीकल्चर अजीत बालाजी जोशी ने सात अगस्त को जयराम सिंह को नोटिस भेजा था। डीसी ने नोटिस के तहत जयराम सिंह को जवाब देने के लिए कहा था। पूछा था कि जब वह डीसी ऑफिस से रिटायर हो चुके हैं, तो किस आधार पर डीसी ऑफिस में आफिस सुपरिंटेंडेंट के पोस्ट का दायित्व निभा रहे हैं। जब उन्हें एक्सटेंशन नहीं दी गई, तो वे किस आधार पर यहां काम कर रहे हैं। डीसी का कहना है कि जांच के आधार ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed