{"_id":"59ad98874f1c1bea278b50f7","slug":"vigilance-probe-against-jairam-singh-will-be-questioned-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयराम सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच, आज होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच, आज होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Govt Office
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायरमेंट के बावजूद डीसी बिल्डिंग में करीब नौ महीने से ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पोस्ट पर काम रहे जयराम सिंह के खिलाफ विजिलेंस जांच मार्क की गई है। यूटी विजिलेंस सेल ने डीसी कम डायरेक्टर एग्रीकल्चर अजीत बालाजी जोशी को लेटर लिखकर संबंधित अधिकारी को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है।
डीसी कम एग्रीकल्चर डायरेक्टर को लिखे लेटर में यूटी विजिलेंस सेल ने पूछा है कि जयराम सिंह रिटायरमेंट के बावजूद इतने लंबे अरसे से डीसी ऑफिस में कै से काम करते रहे। साथ ही यह जानकारी देने के लिए कहा गया है कि जयराम सिंह की एक्सटेंशन फाइल को कौन डील कर रहा था। जयराम के एक्सटेंशन फाइल को जो डील कर रहा था, उसे विजिलेंस सेल ने मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।
जयराम सिंह डीसी ऑफिस से 12 नवंबर 2016 को रिटायर हो गए थे। बावजूद इसके वह लगातार नौ महीने तक यानी 14 अगस्त 2017 तक डीसी बिल्डिंग में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के पोस्ट पर काम करते रहे। डीसी ऑफिस के सूत्रों की मानें तो ऑफिस सुपरिंटेंट की पोस्ट पर काम करते हुए जयराम सिंह सरकारी खर्चे पर दिल्ली में सरकारी मीटिंग भी शामिल होते थे।
विज्ञापन
डीसी ने जयराम सिंह को भेजा था नोटिस
डीसी कम डायरेक्टर एग्रीकल्चर अजीत बालाजी जोशी ने सात अगस्त को जयराम सिंह को नोटिस भेजा था। डीसी ने नोटिस के तहत जयराम सिंह को जवाब देने के लिए कहा था। पूछा था कि जब वह डीसी ऑफिस से रिटायर हो चुके हैं, तो किस आधार पर डीसी ऑफिस में आफिस सुपरिंटेंडेंट के पोस्ट का दायित्व निभा रहे हैं। जब उन्हें एक्सटेंशन नहीं दी गई, तो वे किस आधार पर यहां काम कर रहे हैं। डीसी का कहना है कि जांच के आधार ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।