{"_id":"642191435174302f7d041333","slug":"vigilance-interrogated-former-mla-kushaldeep-singh-dhillon-for-three-hours-in-disproportionate-assets-case-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridkot News: आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की तीन घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridkot News: आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों से की तीन घंटे पूछताछ
Mon, 27 Mar 2023 06:27 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 27 Mar 2023 06:27 PM IST
सार
पूर्व विधायक का कहना है कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को बेवजह उलझाने की कोशिश कर रही है। उधर, डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ जांच चल रही है और जांच के तहत उन्हें पूछताछ को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विजिलेंस दफ्तर से बाहर निकलते कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ने पूर्व कांग्रेस विधायक कुशलदीप सिंह उर्फ किक्की ढिल्लों से तीन घंटे तक पूछताछ की। करीब दो माह पहले भी विजिलेंस दफ्तर में बुलाकर किक्की ढिल्लों से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एक शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो (फरीदकोट) ने पूर्व विधायक ढिल्लों के खिलाफ जांच आरंभ की है। शिकायत में ढिल्लों पर आय से अधिक संपत्ति बनाने का आरोप है। जनवरी में विजिलेंस ने उन्हें फरीदकोट दफ्तर में बुलाकर पूछताछ की थी और उसके बाद उनके चंडीगढ़ स्थित आवास समेत अन्य जायदाद का जायजा भी लिया था।
विज्ञापन
सोमवार को एक बार विजिलेंस ने किक्की ढिल्लों को फरीदकोट स्थित अपने दफ्तर में बुलाकर तीन घंटे तक पूछताछ की। विजिलेंस के डीएसपी जसविंदर सिंह ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों ने कहा कि विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ समय पहले उनसे जायदाद संबंधी दस्तावेज मांगे थे, जिन्हें उपलब्ध करवा दिया गया था। इन दस्तावेजों के तथ्यों के विषय में बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि उनके पास पुश्तैनी जायदाद है और उनकी सारी जायदाद व कारोबार का विवरण ऑनलाइन है। साल 2022 विधानसभा चुनाव के समय भी उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी जायदाद का पूरा विवरण उपलब्ध करवाया था और कुछ भी नहीं छिपाया था।
ढिल्लों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया और सरकार लोगों का ध्यान भटकाने की मंशा से अपने विरोधियों को बेवजह उलझाने की कोशिश कर रही है। उधर, डीएसपी जसविंदर सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों के खिलाफ जांच चल रही है और जांच के तहत उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था।