फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance inquiry started to regularize 138 employees in Punjab

Punjab News: नियमों को ताक पर रख 138 कर्मचारियों को किया पक्का, विजिलेंस जांच शुरू

Sat, 24 Jun 2023 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Jun 2023 12:56 AM IST
सार

विजिलेंस को पंचायत विभाग ने जो रिकॉर्ड भेजा है, उसमें यह बात साफ हुई है कि खरड़ से लेकर अमृतसर जिले के सरहदी गांवों तक मुलाजिम पक्के किए गए हैं। इनमें क्लर्क, चौकीदार, ऑपरेटर, स्वीपर, सेवादार, पटवारी, जेसीबी ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और टैक्स क्लेक्टर के पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन
Vigilance inquiry started to regularize 138 employees in Punjab
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में विभिन्न जिला परिषदों और पंचायत समितियों के कच्चे मुलाजिमों को गैर-कानूनी तरीके से पक्के करने का मामला सामने आया है। मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ के आदेश पर विजिलेंस ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। पंचायत विभाग ने 138 कर्मचारियों की सूची सौंपी है, जिन्हें नियमों के विपरीत नियमित किया गया है। विजिलेंस ने इन लोगों की सूची छह रेंजों के अधिकारियों को भेज दी है। जांच में पता लगाया जाएगा कि आखिर इन्हें किसके आदेश पर पक्का किया गया। इसमें जो भी नेता या अधिकारी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


विजिलेंस को पंचायत विभाग ने जो रिकॉर्ड भेजा है, उसमें यह बात साफ हुई है कि खरड़ से लेकर अमृतसर जिले के सरहदी गांवों तक मुलाजिम पक्के किए गए हैं। इनमें क्लर्क, चौकीदार, ऑपरेटर, स्वीपर, सेवादार, पटवारी, जेसीबी ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर और टैक्स क्लेक्टर के पदों पर तैनात कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, अब इस मामले की जांच विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज, पटियाला रेंज, अमृतसर रेंज, फिरोजपुर रेंज, जालंधर रेंज, लुधियाना रेंज और मोहाली रेंज करेगी।

विज्ञापन

पंचायत फंडों में घोटाले की चल रही जांच

इससे पहले पंचायत फंडों में हुए घोटाले की जांच भी चल रही है। कई सरपंचों ने सरकार से फंड हासिल कर लिए थे लेकिन उनका उचित तरीके से प्रयोग नहीं किया। अब सरकार इन फंडों को उन्हीं सरपंचों से वसूलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed