फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vigilance arrested Horticulture Development Officer Jaspreet Singh Sidhu

Chandigarh News: विजिलेंस ने बागवानी विकास अधिकारी जसप्रीत सिंह सिद्धू को किया गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 04:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Vigilance arrested Horticulture Development Officer Jaspreet Singh Sidhu
चंडीगढ़। अमरूद बाग मुआवजा घोटाला मामले में विजिलेंस ने एसएएस नगर जिले के खरड़ और डेराबस्सी में तैनात बागवानी विकास अधिकारी (एचडीओ) जसप्रीत सिंह सिद्धू को मंगलवार मोहाली से गिरफ्तार किया है। जो एसएएस नगर में अमरूद बाग के मुआवजे संबंधी करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपी है। विजिलेंस इस मामले में अब तक 21 आरोपियों को दबोच चुकी है।विजिलेंस के मुताबिक आरोपी जसप्रीत सिंह सिद्धू ने 1 सितंबर, 2023 को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत प्राप्त कर ली थी। ब्यूरो ने उसकी आगामी जमानत याचिका का विरोध किया था। उसकी हिरासती पूछताछ के लिए लंबी और विस्तृत दलीलों के दौरान जवाब के तौर पर 3 जवाबी हलफनामे दायर किए गए थे।
विज्ञापन




विजिलेंस ने सिद्धू के अन्य कर्मचारी लाभार्थियों के साथ संबंध दिखाते हुए कॉल रिकॉर्ड, अलग-अलग गवाहों के बयान, छेड़छाड़ किए गए और नकली दस्तावेज रिकॉर्ड और गमाडा के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट और राज्य के बागवानी विभाग के पास उसी रिपोर्ट की कार्यालय कॉपी के बीच अंतर को स्पष्ट तौर पर उजागर किया था। इसके अलावा कार्यालय दस्तावेजों में उक्त पौधों की दिखाई गई श्रेणी गमाडा के समक्ष पेश की गई रिपोर्ट में दिखाई श्रेणी की अपेक्षा अत्यधिक थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी

इसके उपरांत हाईकोर्ट ने 23 जनवरी, 2024 को आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। याचिका खारिज होते ही आरोपी फरार हो गया और विजिलेंस ब्यूरो द्वारा उसे ढूंढ़ने की कोशिश की जा रही थी। मंगलवार को आरोपी को एसएएस नगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी वर्ष 2004 से 2019 तक लगातार एचडीओ खरड़ के पद पर तैनात था। गमाडा द्वारा एक्वायर की गई जमीनों में जैसे एरोसिटी, आईटी सिटी, सेक्टर 88-89 आदि पर मौजूद फलदार वृक्षों की मार्केट कीमत का मूल्यांकन करने में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed