फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   vidya tv channel, vidya tv, education minister daljeet singh cheema, ludhiana, punjab

शिक्षामंत्री बोले, पंजाब में शुरू होगा शिक्षा पर आधारित टीवी चैनल

Thu, 23 Jun 2016 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना।
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना। Updated Thu, 23 Jun 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
vidya tv channel, vidya tv, education minister daljeet singh cheema, ludhiana, punjab
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा की प्रेस वार्ता।
शिक्षामंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब में बहुत जल्द विद्या टीवी की शुरुआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों के फायदे के लिए शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह चैनल शुरू होने से पंजाब देश का पहला सूबा बन जाएगा जहां ऐसा चैनल चलेगा। चैनल को चलाने के लिए कार्य अंतिम चरण में है। कोशिश की जा रही है कि चैनल एक महीने में चालू कर दिया जाए। 
विज्ञापन


चीमा चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 में सरकारी प्राइमरी स्कूल की इमारत का नींव पत्थर रखने पहुंचे थे। चीमा ने कहा कि स्कूल का निर्माण दो करोड़ की लागत से किया जाएगा। इसकी दो मंजिलें होंगी और इमारत का काम अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले वर्ष तक इस स्कूल में कक्षा भी लगनी शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार सूबे में शिक्षा का ढांचा मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है। इन्हीं प्रयासों के चलते ही इस साल मैरिटोरियस स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे 31 विद्यार्थियों ने आईआईटी में दाखिला लेने के लिए परीक्षा में सफलता हासिल की है। 

चीमा ने कहा कि पंजाब में शुरू किए जाने वाला विद्या टीवी 24 घंटे प्रसारित होगा। इस चैनल पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी प्रोग्राम प्रसारित होंगे। शुरुआत में इस चैनल पर 10वीं और 12वीं कक्षा की पढ़ाई पर फोकस किया जाएगा। बाद में मिडल कक्षा को भी घेरे में लिया जाएगा।


इसके अलावा विषय माहिर अध्यापकों की ओर से रिकार्ड किए गए लेक्चर प्रसारित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. चीमा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान मदन लाल बग्गा, हरभजन सिंह ढंग, पाल सिंह ग्रेवाल और सुखदेव सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed