फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Vidhan Sabha election strategy will be made today under Shah's leadership

Chandigarh News: शाह के नेतृत्व में आज बनेगी विस चुनाव की रणनीति

Sat, 29 Jun 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha election strategy will be made today under Shah's leadership
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनाने की कवायद में जुटी भाजपा की 29 जून को पंचकूला में अहम बैठक होने जा रही है। शनिवार को सेक्टर- 3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठक दो सत्र में होगी। पहले सत्र की बैठक 11 से एक बजे तक होगी, जिसमें सीएम व प्रभारी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। वही, दूसरा सत्र एक से पांच बजे तक चलेगा, जिसे गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे और विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया, शाह की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा ने दो बैठकें भी आयोजित की। एक बैठक को खुद सीएम नायब सिंह सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा- हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह कल भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जो मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। उस मार्गदर्शन को हरियाणा में अक्षरांश धरातल पर उतरेंगे। बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों पर भी चर्चा किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए शनिवार सुबह नौ बजे से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। 11 बजे पहला सत्र शुरू होगा। एक बजे तक पहला सत्र चलेगा, जबकि दूसरा सत्र दो बजे से शुरू होगा। पूरे दिन चलने वाली बैठक में 45 सौ से ज्यादा पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। भाजपा ने अस्थायी चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed