फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Videos of assembly session proceedings will be digitalized through AI.

Chandigarh News: विधानसभा सत्रों की कार्यवाही के वीडियो, एआई के जरिये डिजिटल होंगे

Wed, 15 Jan 2025 07:08 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Videos of assembly session proceedings will be digitalized through AI.
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण तलाश रहे संभावना
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ देखी डिजिटलाइजेशन पर प्रस्तुति
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के वीडियो रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन होगा, जो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित होगा। इससे किसी भी विषय या विधायक से संबंधित वीडियो को आसानी से ढूंढ़ा जा सकेगा। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने बुधवार को इसको लेकर विधान सभा के अधिकारियों व नेवा टीम के साथ बैठक की। बैठक में एक निजी एआई कंपनी के विशेषज्ञ भी शामिल रहे। इन विशेषज्ञों ने एआई डाटा बेस आधारित वीडियो पर प्रस्तुति भी दी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अधिकारियों को नई व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी नई व्यवस्था वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जानी चाहिए। विधानसभा सत्रों की कार्यवाही के वीडियो, एआई के माध्यम से डिजिटल होंगे तो इसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा। विधायक अपने व पूर्ववर्ती विधायकों के अलग-अलग विषयों पर विचार सुन सकेंगे। ऐसा करने से विधायी कामकाज पर शोध करने वाले शोधार्थियों की जरूरतें भी पूरी हो सकेगी। कल्याण ने कहा कि विधान सभा सीधे तौर पर जनता के लिए जिम्मेदार है। इसलिए हर तथ्य जनता की पहुंच में रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed