फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of indecency with Shivling goes viral in Chandigarh

Chandigarh: शिवलिंग के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल, 28 लोगों ने दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस 

Fri, 24 Jun 2022 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 10:57 AM IST
सार

इस मामले की शिकायत आईटी थाना पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है। साइबर सेल जांच कर रही है कि यह वीडियो कब का है।  

विज्ञापन
Video of indecency with Shivling goes viral in Chandigarh
crime - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक युवक द्वारा शिवलिंग पर बीयर डालने का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। वीडियो देखकर इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले लोगों का कहना है कि आरोपी इसी कॉलोनी का रहने वाला है। वह सब्जी बेचने का काम करता है। इंदिरा कॉलोनी के 28 लोगों ने आईटी पार्क थाना पुलिस को उसके खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि आरोपी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वीडियो में एक अन्य युवक भी दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियो देखने के बाद श्री हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी टीम के साथ आईटी पार्क थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उनके साथ चंडीगढ़ संयुक्त रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रोहित शर्मा, श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार दुबे और श्री हिंदू तख्त के सैकड़ों कार्यकर्ता आईटी पार्क पहुंच गए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


डीएसपी एसपीएस सोंधी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी शिकायत उन्हें दी। तिवारी ने यह भी कहा कि अगर प्रशासन दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो जगतगुरु पंचानंद गिरी महाराज जी के दिशानिर्देशों पर अगली रणनीति बनाई जाएगी। दुबे ने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं संयुक्त रामलीला कमेटी के अध्यक्ष समाजसेवी रोहित शर्मा ने कहा कि बीयर डालने वालों की गहराई से जांच होनी चाहिए। श्री हिंदू तख्त चंडीगढ़ के मीडिया प्रभारी पंचम चौहान ने सभी हिंदू संगठनों का कहा इसी तरह कहीं भी अगर सनातन की बेअदबी होती है तो साथ मिलकर चलना होगा और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाने के लिए वचनबद्ध होना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले की जांच आईटी पार्क थाना को सौंपी गई है। जांच की जा रही है कि वीडियो कहां की है। वीडियो में इस तरह की हरकत करने वाला युवक और उसके साथी कौन है। इसके लिए साइबर सेल द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल जांच कर रही है की यह वीडियो कब और किसके मोबाइल से वायरल की गई। -एसपीएस सोंधी, डीएसपी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed