{"_id":"63fdd9613537a52d940a7335","slug":"video-of-beatings-of-women-sitting-on-dharna-against-sale-of-plot-in-zirakpur-went-viral-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: जीरकपुर में प्लॉट बेचने के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं की पिटाई, कार चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: जीरकपुर में प्लॉट बेचने के विरोध में धरने पर बैठी महिलाओं की पिटाई, कार चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल
Tue, 28 Feb 2023 05:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:23 PM IST
सार
सोसाइटी निवासी महिला ने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर जान बचाई। आरोपी महिलाएं 100 मीटर तक महिला को घसीट कर ले गईं। गाड़ी चढ़ने से महिला का पैर बुरी तरह कुचला गया। इसके बाद सोसाइटी के कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की तो कॉलोनाइजर की पत्नी व बेटी ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
महिला को मारती युवती।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जीरकपुर के एकता विहार में एक प्लॉट को तीन हिस्सों में बांटकर बेचने के विरोध में मोहल्ले की महिलाएं गली में धरने पर बैठ गईं। इस बात का पता चलते ही कॉलोनाइजर की पत्नी और बेटी वहां पहुंची और कार से डंडा निकालकर उसकी बेटी ने महिलाओं को मारना शुरू कर दिया। वहीं पत्नी ने उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दीं। इसके बावजूद धरने पर बैठी महिलाओं ने विरोध जारी रखा तो उन्होंने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान सोसाइटी निवासी महिला ने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर जान बचाई। आरोपी महिलाएं 100 मीटर तक महिला को घसीट कर ले गईं। गाड़ी चढ़ने से महिला का पैर बुरी तरह कुचला गया। इसके बाद सोसाइटी के कुछ लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की तो कॉलोनाइजर की पत्नी व बेटी ने उन पर भी हमला कर दिया। इस कारण सोसाइटी की ही एक महिला व युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों हमलावर महिलाएं मौके से फरार हो गईं। इसके बाद सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को ढकोली अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन