फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Video of an unconscious girl goes viral in Amritsar

Punjab News: अमृतसर में लड़खड़ाती लड़की का वीडियो वायरल, मदद को पहुंची पुलिस, अस्पताल में भर्ती कराया

Sat, 09 Dec 2023 03:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 09 Dec 2023 03:42 PM IST
सार

पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक नहीं थी। वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक जान बचाई है!

विज्ञापन
Video of an unconscious girl goes viral in Amritsar
बेसुध लड़की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जंडियाला इलाके में नशे की हालत में घूम रही एक युवती का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की कार्यशैली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वायरल वीडियो में युवती नशे की हालत में झूमती नजर आ रही है। मामले को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने इलाके में नशे की बढ़ती व दयनीय हालात पर चिंता प्रकट की है।

विज्ञापन


किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने वीडियो वायरल करते हुए कहा कि यह वीडियो अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र का है। यह हलका हरभजन सिंह ईटीओ कैबिनेट मंत्री का है। उन्होंने कहा कि अब लड़कियां भी खुलेआम नशा कर सड़कों पर घूम रही है, जोकि चिंता का विषय है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ओर पंजाब सरकार दावे कर रही है कि राज्य में नशे पर अंकुश लगाया जा रहा है। बावजूद इसके नशे में धुत्त युवा लड़कों और लड़कियों की वीडियो सामने आ रही है। अमृतसर देहात पुलिस के एसपी गुरप्रताप सिंह सहोता ने बताया कि इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्पष्ट किया कि लड़की मानसिक और शारीरिक रूप से ठीक नहीं थी। वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पंजाब पुलिस ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ने एक जान बचाई है! यह सामुदायिक कल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है।

वहीं गुरु नानक देव अस्पताल के स्वामी विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद के प्रभारी डॉ. राजीव अरोड़ा कहते हैं कि हमारे पास भी नशे का शिकार लड़कियां आती हैं। 3 से 5 प्रतिशत लड़किया हेरोइन व शराब आदि के सेवन की चपेट में है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को उनके पुरुष मित्र या किसी परिवार के सदस्यों से नशे की लत लग जाती है। इलाज के दौरान लड़कियां लड़कों से कम समय में इस लत से छुटकारा पा लेती हैं।


शाईनिंग स्टार एनजीओ की चेयरपर्सन सीमा शर्मा कहती हैं कि हमारे पास शराब और सिगरेट आदि की लत की शिकार लड़कियां आती हैं। इनको हमारे साइक्लोजिस्ट काउंसलिंग करते हैं, उनको आवश्यक मेडिसन की भी सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed