फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   victory of Akali and BJP alliance in municipal council elections

पंजाब के निगम चुनाव में अकाली-भाजपा का परचम

Fri, 27 Feb 2015 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Feb 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन
victory of Akali and BJP alliance in municipal council elections

पंजाब के नगर निगम चुनाव में भी मोदी लहर देखी गई। प्रदेश के 6 निगमों में गठबंधन को 5 में स्पष्ट बहुमत मिला। नगर परिषद व पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पंजाब के निगमों में भी शिअद-भाजपा गठबंधन का दबदबा रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश के छह नगर निगमों में गठबंधन को पांच में स्पष्ट बहुमत मिला है। वहीं मोहाली में गठबंधन दल बहुमत के बहुत नजदीक है। अब इन सभी छह नगर निगमों में गठबंधन के मेयर बनने तय हैं।
विज्ञापन


नगर निगम चुनाव के लिए मतदान गत 22 फरवरी को हुआ था। मतगणना वीरवार को हुई। बुधवार को हुए नगर परिषद व पंचायत चुनाव में 122 में से 72 क्षेत्रों में गठबंधन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ था। इसी तरह निगम चुनाव में गठबंधन दल को बठिंडा में 29, होशियारपुर में 27, फगवाड़ा में 25, पठानकोट में 29, मोगा में 32 और मोहाली में 23 सीटें हासिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहाली में वार्ड 47 का नतीजा मामला हाईकोर्ट में लंबित होने की वजह से घोषित नहीं किया गया है। वहीं पठानकोट में एक वार्ड के प्रत्याशी केनिधन की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया था। इसके साथ ही नगर निगम पटियाला के दो वार्डों के लिए हुए उपचुनाव में भी शिअद को विजय मिली है।


जालंधर के एक वार्ड का उपचुनाव जीतने में कांग्रेस कामयाब रही। पंजाब के चुनाव आयुक्त एसएस बराड़ ने कहा कि चुनाव का शांतिपूर्वक संपन्न होना लोकतंत्र की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed