फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Victim father statement on vikas barala case

बराला कांड: लड़की के पिता ने कहा- मेरी लड़ाई किसी राजनेता से नहीं

Tue, 08 Aug 2017 09:22 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 08 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
Victim father statement on vikas barala case
Chandigarh Case
चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि, मेरी लड़ाई किसी राजनेता से नहीं है। मेरी लड़ाई दो अपराधी युवकों के साथ है जिन्होने मेरी बेटी को परेशान किया। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि, मेरे पास सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता आए। मैने सभी से निवेदन किया है कि इस मामले में कोई राजनीति न आए। केवल भाजपा की तरफ से कोई संदेश नहीं मिला है। पीड़िता के पिता ने कहा कि वो लड़के लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सबकुछ पता है क्या कर रहे हैं। उनको सजा दिलवाना मेरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


रफा-दफा नहीं अंत तक लडूंगा लड़ाई
पीड़िता के पिता सीनियर आईएएस ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वह किसी भी हालत में अपनी शिकायत वापस नहीं लेंगे। वह किसी के दवाब में नहीं हैं। यह मामला उनकी बेटी से जुड़ा है। वह एक पिता और एक अधिकारी होने का पूरा कर्त्तव्य निभाएंगे। उनके साथ न सिर्फ अधिकारी हैं बल्कि कई राजनेताओं ने भी मेरी कार्रवाई का समर्थन किया है। जब उनसे पूछा गया कि उन पर किसी तरह का दबाव तो नहीं है तो उनका जवाब था कि मेरे ऊपर किसी का भी कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन

Victim father statement on vikas barala case
subhash brala son charged for molestation
हालांकि सुबह एक जानकार ने मुझे सलाह दी कि इस मामले को रफा-दफा कर दो। जिस पर मैंने पर उन्हें जमकर लताड़ा। मैंने उनसे कहा कि मामला मेरी बेटी से जुड़ा है इसलिए मैं किसी भी हालत में पीछे नहीं जाऊंगा।

मैं अपने तौर पर इस लड़ाई को अंत तक लड़ता रहूंगा। अब भारत सरकार, सिस्टम की जिम्मेदारी है कि दोनों आरोपी लड़कों को सजा दिलवाए। कमजोर धारा लगाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस और सिस्टम पर पूरा भरोसा है। इसका सुबूत यही है कि मेरी बेटी सुरक्षित है। यूटी पुलिस इतनी जल्दी नहीं पहुंचती तो मेरी बेटी के साथ कुछ भी हो सकता था। मैं भी पिछले 30 सालों से नौकरी कर रहा हूं।

मुझे नहीं लगता कि ऐसे मामलों में कोई भी सिस्टम कार्रवाई को गलत रास्ते में लेकर जाएगी। सिस्टम काम कर रहा है और उसको मालूम है कि मामले में क्या कार्रवाई करनी है। जबकि, कमजोर धारा पर किए सवाल पर उन्होंने साफ जवाब दिया कि वह इस मामले में कोई भी राय नहीं देना चाहते।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed