{"_id":"6467d38889f1515d5a0b50f7","slug":"vice-president-jagdeep-dhankhar-will-come-to-chandigarh-today-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उपराष्ट्रपति आज चंडीगढ़ में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, PU में 501 अभ्यर्थियों को देंगे डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उपराष्ट्रपति आज चंडीगढ़ में, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, PU में 501 अभ्यर्थियों को देंगे डिग्री
Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 May 2023 01:22 AM IST
सार
पीयू में दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि और लेखिका व समाजसेवी डॉ. सुधा एन मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को 70वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मुख्य कार्यक्रम की तरह रखी गई। शनिवार को दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति और पीयू चांसलर जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि होंगे। वे 501 पीएचडी अभ्यर्थियों को डिग्री भेंट करेंगे। इस दौरान 312 पोस्ट ग्रेजुएट, 73 ग्रेजुएट को डिग्री के साथ 244 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ यूआईईटी के बीई कोर्स में अकादमिक बेहतरी के लिए एक अभ्यर्थी को 30 हजार रुपये अभिषेक सेठी मेमोरियल नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजाब के सबसे ज्यादा छात्रों ने की डॉक्टरेट सत्र 2022-2023 में पंजाब के सबसे अधिक 182 अभ्यर्थियों ने पीएचडी (डॉक्टरेट) पूरी की है। इसमें 50 पुरुष और 132 महिलाएं हैं। वहीं हरियाणा के 115 अभ्यर्थियों को पीएचडी डिग्री से सम्मानित किया जा रहा है, जिनमें 51 पुरुष और 64 महिलाएं शामिल हैं। चंडीगढ़ के 70 और हिमाचल प्रदेश के 73 अभ्यर्थियों को पीएचडी की डिग्री भेंट की जाएगी। इसके अलावा इथोपिया के एक अभ्यर्थी और वियतनाम की दो महिला अभ्यर्थियों को पीएचडी डिग्री मिलेगी। पीएचडी करने वाले कुल 501 अभ्यर्थियों में 325 महिलाएं और 176 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई और लेखिका सुधा मूर्ति को मिलेगी मानद उपाधि
पीयू में दीक्षांत समारोह के दौरान पूर्व जस्टिस रंजन गोगोई को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि और लेखिका व समाजसेवी डॉ. सुधा एन मूर्ति को डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी-लिट) मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पीयू रत्न के लिए पीयू एंथम के फाउंडर और लेखक डॉ. इरशाद कामिल को साहित्य रत्न, डॉ. रतन सिंह जग्गी को ज्ञान रत्न, डॉ. वीणा टंडन को विज्ञान रत्न, राकेश भारती मित्तल को उद्योग रत्न से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कला रत्न से आयुष्मान खुराना को भी सम्मानित किया जाना था लेकिन पारिवारिक शोक के कारण वे नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
सीआरपीएफ ने लिया सुरक्षा का जायजा
पीयू के कार्यक्रम के मुख्य स्थल जिम्नेजियम हॉल में शुक्रवार सुबह को सीआरपीएफ की टीम के साथ स्पेशल सिक्योरिटी स्टाफ रहा। टीम ने हॉल में बम इत्यादि की जांच की और सुरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही चंडीगढ़ एसएसपी भी सुरक्षा के नजरिए से पीयू के दौरे पर रही।