फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VHP to raise awareness among farmers about toxin-free farming.

Chandigarh News: जहर मुक्त खेती के लिए किसानों को जागरूक करेगी विहिप

Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
VHP to raise awareness among farmers about toxin-free farming.
चंडीगढ़। विश्व हिंदू परिषद के चंडीगढ़ विभाग के गौ रक्षा आयाम की बैठक सेक्टर-36 में अध्यक्ष अरविंद मोदगिल के निवास पर हुई। बैठक में केंद्रीय सह मंत्री व अखिल भारतीय सह गौरक्षा प्रमुख केशव राजू विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पंजाब में बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद गांवों में जाकर किसानों को जहर मुक्त पारंपरिक खेती और नई तकनीकों के प्रति जागरूक करेगी। गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने, सख्त कानून और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर 17 दिसंबर को राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक में पंचगव्य और घरेलू उपचार के लाभों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान विनय वशिष्ट, विकाश बिश्नोई, सुरेश राणा, अरविंद मोदगिल, जितेन्द्र सनातनी, मोहित कालरा, रोशन, मणि और प्रीतम वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed