फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   VHP, Bajrang Dal, Rally-March, against Black Day, Support Indian Army, Burhan Vani, Chandigarh

पाकिस्तान के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने निकाला मोर्चा

Tue, 19 Jul 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Jul 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
VHP, Bajrang Dal, Rally-March, against Black Day, Support Indian Army, Burhan Vani, Chandigarh
VHP-Bajrang Dal March - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान द्वारा कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी के एनकाउंटर के विरोध में मनाए जा रहे ब्लैक डे के खिलाफ मंगलवार को आतंकवाद विरोधी मोर्चा निकाला।
विज्ञापन


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। वीएचपी और बजरंग दल ने भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान भारतीय मामलों में दखल देता रहता है और एक आतंकवादी की मौत पर काला दिवस मना कर वह कश्मीर के माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा है। कश्मीर के अलगाववादी अमरनाथ यात्रियों को प्रताड़ित करने और यात्रा को रोकने की कोशिश में लगे रहते हैं। अलगाववादियों के इन हरकतों पर देश का तथाकथित बुद्धिजीवी वर्ग अब चुप है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-19 के कौशलेंद्र सीताराम मंदिर से 20 के लक्ष्मी नारायण मंदिर तक कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। इस अवसर पर विहिप के महामंत्री सुरेश राणा, उपाध्यक्ष द्विजेंद्र डोगरा, बजरंग दल के संयोजक दविंदर सिंह सिद्धू, विभाग संयोजक सुशील पांडेय, हिंदू संस्कृति रक्षा संगठन के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र, दुर्गा वाहिनी संयोजिका शिप्रा बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed