{"_id":"5a15cdd64f1c1bca678bd109","slug":"vernika-filed-a-statement-against-vikas-barla-and-ashish-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्णिका ने विकास-आशीष को पहचाना- बोली इन्होंने ही की थी अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्णिका ने विकास-आशीष को पहचाना- बोली इन्होंने ही की थी अपहरण की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
वर्णिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास मामले में आरोपी हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और आशीष के खिलाफ बुधवार को वर्णिका कुंडू ने जिला अदालत में बयान दर्ज कराए।
वर्णिका ने एसीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज कराने से पहले विकास और आशीष की पहचान की। साथ ही बताया कि इन्हीं दोनों ने उससे छेड़छाड़ और उसे किडनैप करने की कोशिश की थी। वहीं बचाव पक्ष ने बाद में उसका क्रास एग्जामिनेशन भी किया।
इसमें वर्णिका ने कबूला कि वारदात के वक्त वह अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। दोनों की बातचीत करीब 40 से 50 मिनट तक चली। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से उनकी पीड़िता, उनके पिता और एक वकील के बीच की कॉल डिटेल संबंधी याचिका पर फैसला आने के बाद ही क्रास एग्जामिनेशन पूरा करने की बात कही गई। केस की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
बुधवार को वर्णिका के पिता वीएस कुंडू के भी बयान दर्ज होने थे, लेकिन फिलहाल उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। बुधवार को वर्णिका पिता और अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ सुबह दस बजे ही कोर्ट में पहुंच गई थी। करीब 12:15 बजे के बाद उसके बयान दर्ज किए गए।
बिना किसी डर और पूर्ण आत्मविश्वास से वर्णिका ने अदालत में वारदात के वक्त के मिनट दर मिनट के बयान दर्ज कराए। बयान में उसने कहा कि चार अगस्त की रात वह सेक्टर-7 के पेट्रोल पंप की ओर से निकली तो हरियाणा नंबर की सफारी कार उसके पीछे लग गई। कार में दो युवक बैठे हुए थे।
दोनों लगातार उसका पीछा कर रहे थे। इस दौरान आरोपी उसे लगातार इशारे भी कर रहे थे। आगे जाकर आरोपियों ने सेक्टर-26 में जाकर ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कार रोकी नहीं और तेजी से भगा दी। इसके बाद आरोपी फिर से उसका पीछा करने लगे।
हाउसिंग बोर्ड चौक पहुंचने तक आरोपियों ने उसकी गाड़ी तीन बार रोकने की कोशिश की। इस दौरान एक बार तो एक दोनों युवकों में से एक आरोपी उसकी कार के पास आया और उसकी कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन कार का सेंट्रल लॉक होने के कारण वह इसमें नाकाम रहा। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
वर्णिका के अनुसार आरोपी कार चालकों ने हाउसिंग बोर्ड चौक तक उसका पीछा किया। वर्णिका ने अदालत को बताया कि कार आशीष चला रहा था और विकास उसके साथ बैठा था। आशीष ने दो बार उसकी कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। आरोपियों ने न केवल उसका पीछा किया, बल्कि कई बार उसका कार से रास्ता रोककर उसे किडनैप करने का भी प्रयास किया।
वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी कि इससे पहले वर्णिका ने मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए बयान में ऐसा नहीं कहा था कि उसे किडनैप करने का प्रयास किया गया। वहीं बचाव पक्ष ने उसके घटना के वक्त किसी से फोन पर बात करने के बारे में पूछा तो वर्णिका ने बताया कि वह अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी। ताकि वह खुद को सेफ रख सके। इसके बाद जब उसे खतरा ज्यादा लगा तो उसने फोन काटकर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
इसके बाद जब वह घर पहुंची तो पुलिस का कॉल आया कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके बाद वह पिता के साथ सेक्टर-26 पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को बचाव पक्ष वर्णिका का क्रास एग्जामिनेशन करेगा।
परिवार के अन्य सदस्य भी रहे कोर्ट में मौजूद
बुधवार को वर्णिका के बयान दर्ज होने थे। कोर्ट रूम में उसके पिता, मां, आंटी और एक दोस्त भी मौजूद रहीं। केस दर्ज होने से लेकर आज हर उसके पिता आईएएस वीएस कुंडू हर बार उसके साथ होते हैं, लेकिन यह पहली बार था जब उसकी मां और अन्य पारिवारिक सदस्य भी कोर्ट में पहुंचे थे।