फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim on 25 august, train cancelled, buses cancelled, internet ban

राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब-हरियाणा थमा, बसें और टेनें रद्द, जानें कौन कौन सी?

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august, train cancelled, buses cancelled, internet ban
Ram rahim issue
साध्वी यौन शोषण मामले में 25 अगस्त को सिरसा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ पूरी तरह से थम गया है। इंटरनेट बंद कर दिया गया है, वहीं ट्रेनें और बसें भी रोक दी गई हैं। रेलवे ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जाने वाली 28 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें से छह ट्रेनें आज की हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को यहां बसें न चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। गर्वनर हाउस में गृह सचिव रामनिवास समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गृह सचिवों की बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में तीन राज्यों में आज 3 बजे के बाद 72 घंटो के लिए पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ की इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया गया। स्कूल कॉलेज पहले से ही बंद हैं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धारा 144 लागू है, क्योंकि फैसले से पहले सरकार और प्रशासन किसी तरह का रिस्क उठाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। पैरामिलिट्री फोर्स की 53 कंपनियों ने हरियाणा में मोर्चा संभाल लिया है। पंजाब में भी 75 कंपनियां मोर्चा संभाले हुए हैं। दूसरी ओर, पंचकूला में लाखों समर्थक जुटे हुए हैं। डेरा समर्थक सड़कों पर राते गुजार रहे हैं, लंगर लगाए जा रहे हैं।

ये ट्रेन हुई रद्द

verdict on ram rahim on 25 august, train cancelled, buses cancelled, internet ban
Ram Rahim sexual harassment case
- 19717 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 19718 चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस 25,26 और 27 को रद्द।
- 14888 बाड़मेर-कालका एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14887 कालका-बाड़मेर एक्सप्रेस 25,26 और 27 को रद्द।
- 24888/24887 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर 25,26 और 27 को रद्द।
- 14614/14613 फिरोजपुर-चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14095/14795 दिल्ली सराय रोहिला/भिवानी कालका हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14096/ 14796 कालका भिवानी/ दिल्ली सराय रोहिला हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 24,25 और 26 को रद्द।
- 14526 श्रीगंगानगर-अम्बाला इंटरसिटी एक्सप्रेस 24, 25 और 26 को रद्द।
- 54531 अम्बाला-कालका पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54532 कालका-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54303 दिल्ली-कालका पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54304 कालका-दिल्ली पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 74991 अम्बाला-अंदुरा पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 74992 अंदुरा-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 64563 अम्बाला-नंगल डैम पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 64564 नंगल डैम-अम्बाला 25,26 और 27 को रद्द।
- 54552 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54553 अम्बाला-धुरी पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54555 धुरी-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54757 अम्बाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54758 श्रीगंगानगर-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54556 बठिंडा-अम्बाला पैसेंजर 24,25 और 26 को रद्द।
- 54557 /54558 अम्बाला-पटियाला-अम्बाला पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।
- 54551 अम्बाला-बठिंडा पैसेंजर 25,26 और 27 को रद्द।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed