फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case

राम रहीम पर फैसले से पहले 5 राज्यों में हाईअलर्ट, 3 में धारा 144, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
राम रहीम पर फैसला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
साध्वी यौन शोषण केस में राम रहीम पर फैसला कल। सड़कों पर डटे लाखों समर्थक, 5 राज्यों में हाईअलर्ट, तीन में धारा 144, तनाव में पुलिस और सरकार। चाक चौबंद सुरक्षा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम के साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट के 25 अगस्त को आने वाले फैसले से पहले ही पंजाब और हरियाणा सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन


दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों की फौज मैदान में उतार दी है। अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियों ने डेरा प्रेमियों की बढ़ रही भीड़ को देखते हुए डेरा डाल दिया है। हरियाणा के गृह सचिव राम निवास ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी तो सरकार सेना की सहायता लेने से नहीं हिचकेगी। हालात सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी हुआ कर्फ्यू भी लगाया जाएगा। वहीं हिमाचल में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालात चिंताजनक होने के कारण हरियाणा पंजाब और हिमाचल का यातायात प्रभावित हो गया है। आस-पास के राज्यों के लोगों ने अपने कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। पंजाब सरकार की कोई बस 25 अगस्त को सिरसा नहीं जाएगी। इसके अलावा बठिंडा, बुढाला और बरनाला से हरियाणा के लिए कोई बस नहीं जाएगी। पंजाब सरकार ने बठिंडा और बरनाला में डेरा प्रेमियों की भारी संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के सभी जिलों में डेरा प्रेमियों की भारी संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की है। फिलहाल हरियाणा में 43 सुरक्षा बलों की कंपनियां पहुंच चुकी हैं जिनकी तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सेना की खुफिया शाखा ने भी हालात पर नजर रखनी शुरू कर दी है। जहां-जहां सेना की यूनिट हैं, वहां पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सेना की इंटेलीजेंस समन्वय कर रही है।


 

एक लाख डेरा समर्थक पहुंचे पंचकूला

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की पेशी को लेकर शहर में उमड़ते जनसैलाब को देखते हुए पुलिस के भी पसीने छूटते रहे हैं। हाईवे के बाद जनसैलाब सेक्टरों की गलियों-सड़कों, स्कूलों और पार्कों तक जा पहुंचा। करीब 11 बजे अन्य जिलों के पुलिस प्रमुख भी पंचकूला में पहुंचे और मौके का जायजा लिया।

शाम तक पंचकूला के अलग अलग क्षेत्रों में एक लाख से अधिक समर्थक पहुंच चुके हैं, जिनकी तादाद लगातार बढ़ रही है। सुबह के वक्त ही सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में धीरे-धीरे दाखिल हुए और फिर वहीं डेरा जमा लिया। समर्थकों के लिए स्कूल के आसपास की जगह पर खाने का भी इंतजाम किया गया। पूरे दिन सेक्टरों के इर्द गिर्द हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

25 अगस्त को कोर्ट में पेश होंगे डेरामुखी
गुरमीत राम रहीम के वकील एसके गर्ग नरवाना ने कहा कि डेरा प्रमुख शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश होंगे। नरवाना ने कहा कि डेरे की तरफ से शांति बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

डेरा समर्थकों पर सेना की पैनी नजर, बुलावे का इंतजार

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram Rahim Rape case verdict
साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम इंसा पर आने वाले सीबीआई अदालत के फैसले से पूर्व हरियाणा और पंजाब में जो हालात बन रहे हैं, उसे लेकर सेना भी अलर्ट हो गई है। सैन्य प्रशासन दोनों राज्यों में डेरा समर्थकों की हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर रखे हुए है।

दूसरी ओर, पंजाब और हरियाणा सरकार भी लगातार सेना के साथ कोऑर्डिनेशन बनाए हुए है, जबकि सेना ने भी अपने खुफिया तंत्र के जरिए दोनों राज्यों में हालातों की रिपोर्ट जुटानी शुरू कर दी है। सेना की विशेष टीमें डेरा अनुयायियों की सरगर्मियों पर नजर रखे हुए हैं। दूसरी ओर, हरियाणा गृह विभाग ने सभी जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दे दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में सैन्य अफसरों से तालमेल बनाए रखें और यदि उन्हें हालात बहुत ज्यादा बिगड़ते दिखाई दें, तो तुरंत सेना को मदद केलिए बुलाएं।

हरियाणा गृह सचिव रामनिवास के अनुसार सरकार को उम्मीद है कि बाबा के समर्थक  हालातों को नहीं बिगाड़ेंगे, क्योंकि डेरे के समर्थक बहुत अनुशासित और समर्पित हैं।मगर समर्थकों ने यदि लॉ एंड आर्डर बिगाड़ने की कोशिश की तो उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही जरूरत पड़ी तो सेना बुलाने से भी गुरेज नहीं किया जाएगा। उधर, एक सैन्य अफसर के अनुसार एहतिहातन सेना इस सारे प्रकरण पर नजर बनाए हुए है, लेकिन जब तक सरकार मदद नहीं मांगेगी, तब तक कोई सैन्य एक्शन नहीं होगा।

मुख्य गवाह, जज और कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram Rahim Rape case verdict
25 अगस्त को फैसले के चलते पुलिस ने मामले के मुख्य गवाह खरड़ निवासी खट्टा सिंह की सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है, जिससे शरारती तत्व उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें। खट्टा सिंह सच्चा सौदा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के ड्राइवर रहे चुके हैं और इस मामले के मुख्य गवाह हैं। वहीं केस को जज को भी कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। कोर्ट के आसपास भी चाक चौंबंद सुरक्षा कर दी गई है।

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी
हालात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने 25 अगस्त को प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी के आदेश दिए हैं। चंडीगढ़ और पंचकूला में 24 और 25 को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार का शिक्षा विभाग 25 अगस्त की स्थिति को लेकर अभी मंथन में जुटा है।

पंचकूला से सुरक्षित ठिकाना ढूंढना शुरू
पंचकूला के बन रहे हालात को देखते हुए सेक्टर 21 के अधिकतर परिवार वहां से निकल अपने रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। गृह सचिव राम निवास ने बताया कि यह जानकारी मिलने के बाद हमने रिहायशी इलाकों में भी पुलिस तैनात कर दी है। लोगों से कहा गया है कि डरने की आवश्यकता नहीं है।

हरियाणा में धारा 144, सीएम ने फील्ड में उतारे सिपहसलार

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram Rahim Rape case verdict
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के मामले में फैसला आने से पूर्व माहौल तनावपूर्ण होने पर सभी मंत्रियों और भाजपा विधायकों को फील्ड में उतार दिया है। बुधवार को सीएम ने सभी को अपने-अपने हलकों में पहुंचकर जनता से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वे डेरा अनुयायियों, समर्थकों और आम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करें। किसी बहकावे में न आने को लेकर समझाएं। डेरा सच्चा सौदा के संपर्क में भी रहें और शांति बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रखें।

12 आईपीएस अधिकारियों की पंचकूला में तैनाती
बुधवार दोपहर तक पंचकूला में सवा लाख से अधिक डेरा अनुयायी जुट चुके हैं। पंचकूला में दाखिल होने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। अधिकतर रास्ते सील किए जा चुकेहैं। कोर्ट परिसर को नो मैन जोन घोषित कर दिया गया है। 12 आईपीएस अधिकारी केवल पंचकूला में हालातों की निगरानी के लिए तैनात किए गए हैं। पंचकूला समेत हर जिलों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

डीसी, एसडीएम व एचसीएस को अवकाश नहीं
सरकार ने पुलिस की छुट्टियां पहले से ही रद्द कर दी हैं। बुधवार को डीसी एसडीएम, सभी एचसीएस अधिकारियों, स्वास्थ्य अधिकारियों और रेल अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी हैं।

पंजाब में धारा-144 लागू, स्कूल-कालेज बंद

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram rahim issue
बुधवार को पूरे पंजाब में धारा-144 लगा दी गई। इसके साथ ही सभी स्कूल -कॉलेज 25 अगस्त को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। सूबे में हथियार लेकर चलने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। निजी गन हाउसों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात 1000 पुलिसकर्मियों को हटाकर फील्ड में तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं।

चंडीगढ़ में धारा 144, सुरक्षा 5000 जवानों के हाथ में
चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस केपांच हजार जवानों के अतिरिक्त चंडीगढ़ ने केंद्र से कुछ पैरामिलट्री फोर्स की टुकड़ियां मांगी है। स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। चंडीगढ़ के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जुड़े बार्डर मार्गों पर भी एरिया थाना प्रभारियों व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां स्पेशल ड़यूटी पर तैनात रखा जाएगा।

दरबार साहिब और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की भी सुरक्षा बढ़ी
पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव के आदेश पर शहर को सील कर दिया गया है। वहीं बीएसएफ ने बार्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर श्री हरमंदिर साहिब समेत सभी धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई गई है। डीसी कमलप्रीत सिंह संघा ने विशेष अधिकार के तहत हथियारों के साथ आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है।

पाक बॉर्डर सील
डेरा सच्चा सौदा प्रकरण को लेकर पंजाब से जुड़ा पाक बार्डर सील कर दिया गया है। बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने बताया कि बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है। हालांकि डेरा सच्चा सौदा मामले को देखते हुए भारत-पाक के लिए चलने वाली समझौता एक्सप्रेस व सद्भावना बस की आवाजाही का विकल्प तलाशने के लिए केंद्र सरकार व पंजाब सरकार को विचार करना होगा। अगर, हालात बिगड़े तो भारत-पाक के बीच चलने वाली बस व ट्रेन का रूट बदलना पड़ेगा या फिर रणनीति।

डेरा मुखी के ननिहाल में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
डेरा प्रमुख पर सुनाए जाने वाले फैसले को लेकर डेरा मुखी के अबोहर स्थित जन्म स्थान उनके ननिहाल गांव कीकरखेड़ा में भी पुलिस का सख्त पहरा लगा दिया गया। गांव को जाने वाले हर व्यक्ति की कड़ी तलाशी ली जा रही है। मूल रूप से राजस्थान के गांव गुरुसर मोडिया निवासी डेरा मुखी का जन्म उनके ननिहाल अबोहर के गांव कीकरखेड़ा में ही हुआ था। वर्तमान में उनके जन्म स्थान को नाम चर्चा घर व डिस्पेंसरी में परिवर्तित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ में धारा 144, सुरक्षा 5000 जवानों के हाथ में

verdict on ram rahim on 25 august in sadhvi rape case
Ram Rahim Rape case verdict
चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन ने भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए कमर कस ली है। चंडीगढ़ पुलिस केपांच हजार जवानों के अतिरिक्त चंडीगढ़ ने केंद्र से कुछ पैरामिलट्री फोर्स की टुकड़ियां मांगी है। स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है। चंडीगढ़ के पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से जुड़े बार्डर मार्गों पर भी एरिया थाना प्रभारियों व एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स व चंडीगढ़ पुलिस के क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को यहां स्पेशल ड़यूटी पर तैनात रखा जाएगा।

सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम बना अस्थायी जेल
यूटी प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम को 25 अगस्त के लिए अस्थायी जेल बनाने के आर्डर किए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर 10 हजार तक हुड़दंगियों को यहां बंदी बनाकर रखा जा सके। 25 अगस्त को सेक्टर-16 क्रि केट स्टेडियम के इर्द-गिर्द करीब 250 से 300 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर साइबर एक्सपर्ट की नजर
होम सेक्रेटरी ने डीजीपी को निर्देश जारी कर खासकर सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कहा है। डेरा प्रमुख की पेशी 25 अगस्त को होनी है। लेकिन अभी से सोशल मीडिया पर बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के समर्थकों ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों में कोई गलत संदेश न जाए, इस लिहाज से साइबर एक्सपर्ट की टीम बनाई गई है। जोकि  ट्वीटर, व्हट्सअप, फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम आदि सोशल मीडिया पर नजर रखेगी।

हरियाणा, दिल्ली और पंजाब जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट
यूटी के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के मुताबिक 25 अगस्त को चंडीगढ़ से हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कुछ जिलों को जाने वाली सीटीयू के लॉन्ग रूट बसों के रूट में बदलाव किया जाएगा। चंडीगढ़ से पंचकूला की ओर जाने वाली सीटीयू की बसों को रद्द किए जाएगा। इसे लेकर यूटी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट वीरवार तक पूरा एक्शन प्लान साझा करेगा। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के किस रूट पर सीटीयू की लॉन्ग रूट की बसें चलेगी या नहीं। इसे लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट वीरवार को पूरा खाका साझा करेगा।

चंडीगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाकचौबंद
गृह मंत्रालय (एमएचए) ने यूटी प्रशासन को निर्देश जारी कर चंडीगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए कहा है। होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल ने डीजीपी चंडीगढ़ को निर्देश जारी कर शहर के अति संवेदनशील स्थलों (सेक्टर-17, 22, 34, 35, 7, 8, 9, 1, 2, 3, 16, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, सेक्टर-17 बस स्टैंड, सेक्टर-43 बस स्टैंड, शहर  के नामी मॉल्स व धार्मिक स्थालों) पर पुलिस जवानों की विशेष टुकड़ी तैनात करने के लिए कहा है। इसके अलावा 25 अगस्त को चंडीगढ़ के स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालयों व मुख्य चौराहों व बाजारों में पुलिस के जवान सुरक्षा के लिहाज से मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed